केजरीवाल सरकार 1 सालः दो घंटे जनता से बात और पूरे दिन ट्विटर पर
दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में एक साल आज पूरे किए। आप इसे एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर भुनाने की कोशिश में है तो वहीं मुख्य विपक्ष यानी भाजपा इसे काला...
दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में एक साल आज पूरे किए। आप इसे एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर भुनाने की कोशिश में है तो वहीं मुख्य विपक्ष यानी भाजपा इसे काला दिवस के तौर पर मना रही है। कांग्रेस इसे छलावा दिवस कह रही है।
‘आप’ ने एक साल की सरकार होने पर अपने पुराने तरीके यानी सीधे जनता से संवाद करने का मन बनाया है। इसके तहत सुबह 11 बजे से 1 बजे के बीच फोन नंबरों 011- 41501367, 41501383 और 23346658 पर कोई भी व्यक्ति सवाल-जवाब कर सकेगा। इस संवाद के आधार पर मुख्यमंत्री सरकार के कामकाज की समीक्षा रिपोर्ट पेश करेंगे।
इसके अलावा सरकार अपने ट्विटर अकाउंट पर लगातार अपनी उपलब्धियों को ट्वीट कर रही है। आप भी जानिए क्या है केजरीवाल सरकार के एक साल पर आप का दावाः