मुंह में घुसी नागिन तो शराबी ने उसका सिर चबाया, फिर निगल गया!
सांप के इंसान को काटने की घटनाएं तो अक्सर होती हैं लेकिन मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में सोए हुए एक युवक ने मुंह में नागिन घुस गयी। इस पर युवक उसे अपने दांतों से काट लिया और उसके सिर का कटा हिस्सा...
सांप के इंसान को काटने की घटनाएं तो अक्सर होती हैं लेकिन मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में सोए हुए एक युवक ने मुंह में नागिन घुस गयी। इस पर युवक उसे अपने दांतों से काट लिया और उसके सिर का कटा हिस्सा निगल गया। नागिन की मौत हो गई जबकि युवक का बाल-बाका भी नहीं हुआ।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि इंदौर शहर के कुलकर्णी भट्टा मुहल्ला में गुरुवार शाम विनोद शराब पीकर घर में सोया हुआ था उसी दौरान उसके खुले मुंह में नगीन घुस गयी। उसने नशे की हालात में उस नागिन को चबा डाला और सिर का कटा हिस्सा निगल गया।
सूत्रों के अनुसार विनोद की मां रामप्यारी किसी काम से विनोद के कमरे में गयी तो उसने बेटे के मुंह पर खून लगा देखकर डर गई। उसने जब बेटे को जगाया तो पास में कटे सिर की नागिन पड़ी दिखी। विनोद ने मॉ को बताया, ‘सोते समय मुंह में कुछ गिरा था शायद मैंने चबा लिया।'
सूत्रों ने बताया कि विनोद की मां ने उसे आनन-फानन में पास में रहने वाले किसी तांत्रिक के पास ले गई। तांत्रिक ने विनोद को धागा बांधकर उसे नमक मिला कोई पावडर खिलाया। इससे विनोद को उल्टी हुई, जिसमें नागिन का कटा सिर बाहर निकल आया।
विनोद के परिजन उसे कल देर रात समीप के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने इलाज के बाद उसकी की हालत खतरे से बाहर बताया।