फोटो गैलरी

Hindi Newsरोज 27 लाख बचाएगी देश की ये सबसे बड़ी सुरंग, जानें 10 बड़ी बातें

रोज 27 लाख बचाएगी देश की ये सबसे बड़ी सुरंग, जानें 10 बड़ी बातें

  ...

लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 02 Apr 2017 05:44 PM

 

जम्मू श्रीनगर नेशनल हाईवे पर बनी देश की सबसे बड़ी 'चेनानी नशरी सुरंग' को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो अप्रैल को देश को समर्पित किया। हाईवे पर बनी देश की इस सबसे लंबी सुरंग के बारे में आइए जानें 10 बड़ी बातें-

1 - इस सुरंग की लम्बाई 9.28 किलोमीटर है। जबकि दुनिया की सबसे लम्बी सुरंग 24.51 किलोमीटर की नार्वे में है।

2 - यह सुरंग जम्मू और श्रीनगर के बीच 30.11 दूरी कम कर देगी। इससे 27 लाख रुपए कीमत का ईंधन प्रतिदिन बचेगा।

3- हिमालय के निचले इलाके में 1200 मीटर की ऊंचाई में यह सुरंग बनी है। इससे दो शहरों के बीच यात्रा में लगने वाला दो घंटे का समय बचेगा।

जनता के लिए खुली चिनैनी-नाशरी सुरंग, पीएम ने किया उद्घाटन

4 - देश सबसे लंबी सुरंग 3720 करोड़ रुपए की लागत में बनकर तैयार हुई है। यह राशि शुरुआत की अनुमानित राशि से 1200 करोड़ ज्यादा है।

रोज 27 लाख बचाएगी देश की ये सबसे बड़ी सुरंग, जानें 10 बड़ी बातें1 / 2

रोज 27 लाख बचाएगी देश की ये सबसे बड़ी सुरंग, जानें 10 बड़ी बातें

 


5 - इस सुरंग का निर्माण कार्य 23 मई 2011 को शुरू हुआ था।

6 - मुख्य सुरंग का व्यास 13 मीटर है जबकि समांतर जाने वाली छोटी सुरंग का व्यास 6 मीटर है। ये दोनों सुरंगे हर 300 मीटर की दूरी पर 29 बार एक -दूसरे से मिलती हैं।

7 - यह सभी तकनीकी सुविधाओं से लैश है। यानी इसमें संचार नियंत्रण, सीसीटीवी, वेंटीलेशन, बिजली सप्लाई और अग्निनिरोधी सुविधाओं से लैस है।

8 - यह सुरंग जम्मू श्रीनगर हाईवे पर 286 किमी लंबे फोर लेन प्रोजेक्ट का हिस्सा है।

9-  इस सुरंग के शुरू हो जाने के बाद नेशनल हाईवे  के रास्ते में आने वाले 44 खतरनाक स्‍थानों सुरक्षित गुजरा जा सकेगा।

10 - सुरंग में किसी वाहन को 50 किमी प्रति घंटे की अधिकतम स्पीड से गुजरने  की अनुमति होगी। साथ ही वाहन की हेड लाइट को लो बीम में जलाना होगा।

रोज 27 लाख बचाएगी देश की ये सबसे बड़ी सुरंग, जानें 10 बड़ी बातें2 / 2

रोज 27 लाख बचाएगी देश की ये सबसे बड़ी सुरंग, जानें 10 बड़ी बातें