फोटो गैलरी

Hindi Newsकैलाश सत्यार्थी ने दी कास्त्रो को श्रद्धांजलि, जानें किसने क्या कहा

कैलाश सत्यार्थी ने दी कास्त्रो को श्रद्धांजलि, जानें किसने क्या कहा

दुनिया की सबसे प्रभावशाली हस्तियों में शुमार रहे और क्यूबा के जननायक फिदेल कस्त्रो के निधन पर अपने देश की कई प्रमुख हस्तियों ने उन्हें याद करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ...

कैलाश सत्यार्थी ने दी कास्त्रो को श्रद्धांजलि, जानें किसने क्या कहा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 26 Nov 2016 05:16 PM
ऐप पर पढ़ें

दुनिया की सबसे प्रभावशाली हस्तियों में शुमार रहे और क्यूबा के जननायक फिदेल कस्त्रो के निधन पर अपने देश की कई प्रमुख हस्तियों ने उन्हें याद करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के सांसद सीताराम येचुरी ने कास्त्रो के निधन को एक युग का अंत कहा है।

कास्त्रो के योगदान को याद करते हुए उन्होंने लिखा है, एक युग का अंत हुआ। लेकिन कास्त्रो जैसे क्रांतिकारी हमेशा जिंदा रहते हैं। उन्होंने अपने पार्टी के पूर्व नेताओं के साथ कास्त्रो की एक यादगार तस्वीर भी शेयर की है।

 

वहीं बाल अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले समाजसेवी कैलाश सत्यार्थी ने कहा है कि दुनिया एक ऐसे नायक को खो दिया है जिन्होंने करोड़ों लोगों को अपने अधिकारों के प्रति लड़ने के लिए प्रेरित किया था।

 

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने क्यूबा के क्रांतिकारी नेता फिदेल कास्त्रो के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए आज कहा कि वह हमेशा दमितों के लिए लड़ते रहे।

सोनिया गांधी ने कहा कि कास्त्रो का निधन से हुई क्षति क्यूबा या विशेष विचारधारा तक ही सीमित नहीं है। उन्होंने दमितों का नेतृत्व किया और अभिव्यक्ति की आजादी का गला घोंटने वाले हर प्रयास का मुकाबला किया।

उन्होंने कहा कि कास्त्रो ने विश्व के विभिन्न मंचों पर भारत के उद्देश्यों का हमेशा समर्थन किया ।उन्होंने कहा कि कास्त्रो ने विश्व के विभिन्न मंचों पर भारत के उद्देश्यों का हमेशा समर्थन किया।

गांधी ने गुट निरपेक्ष आंदोलन में कास्त्रो के योगदान को भी याद किया और कहा कि विभिन्न मंचों पर भारत के उद्देश्यों के लिए उनके दृढ़ समर्थन की स्मृति भारतीय लोगों के दिलोदिमाग में हमेशा रहेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिदेल कास्त्रो के निधन पर ट्वीट करते हुए देश की ओर से दुख व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा है कि फिदेल कास्‍त्रो 20वीं शताब्दी की सबसे प्रतिष्ठित हस्तियों में से एक थे। भारत अपने अभिन्न मित्र की छति पर दुख व्यक्त करता है।
 

वहीं राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कास्त्रो के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि वह कास्त्रो के निधन को सुनकर बहुत दुखी हैं। मैं उन महान क्रांतिकारी को आदरपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। कास्त्रो की कमी को महसूस किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें