फोटो गैलरी

Hindi Newsसंघ के घृणा फैलाने और विभाजनकारी एजेंडे के खिलाफ लड़ाई कभी खत्म नहीं करूंगा: राहुल गांधी

संघ के घृणा फैलाने और विभाजनकारी एजेंडे के खिलाफ लड़ाई कभी खत्म नहीं करूंगा: राहुल गांधी

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को संघ पर एक बार फिर से हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वे संघ पर बोले अपने हर शब्द पर कायम हैं। राहुल गांधी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया,...

संघ के घृणा फैलाने और विभाजनकारी एजेंडे के खिलाफ लड़ाई कभी खत्म नहीं करूंगा: राहुल गांधी
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 25 Aug 2016 09:32 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को संघ पर एक बार फिर से हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वे संघ पर बोले अपने हर शब्द पर कायम हैं। राहुल गांधी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया, 'मैं आर. एस. एस. के विभाजनकारी और घृणा फैलाने के एजेंडे के खिलाफ अपनी लड़ाई कभी नहीं खत्म करूंगा।'

ट्वीट के साथ ही कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपना एक पुराना वीडियो भी शेयर किया है। मालूम हो कि बुधवार को राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में यह बयान दिया था कि उन्होंने महात्मा गांधी की हत्या के लिए संघ को जिम्मेदार नहीं ठहराया है, बल्कि उन्होंने इससे जुड़े एक व्यक्ति को बापू की हत्या करने का जिम्मेदार बताया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें