फोटो गैलरी

Hindi Newsपाकिस्तानी अखबारों ने कैसे छापा सर्जिकल स्ट्राइक को, डालें एक नजर...

पाकिस्तानी अखबारों ने कैसे छापा सर्जिकल स्ट्राइक को, डालें एक नजर...

पाकिस्तानी अखबारों ने हमारे सर्जिकल ऑपरेशन का उड़ाया मजाक भारत ने पहली बार LOC पार करते हुए POK में आतंकी किले को ढहाया। सेना ने 19 जवानों के बदले उनके 38 आतंकियों को मार गिराया। हर भारतीय से

लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 30 Sep 2016 10:52 AM

पाकिस्तानी अखबारों ने हमारे सर्जिकल ऑपरेशन का उड़ाया मजाक

भारत ने पहली बार LOC पार करते हुए POK में आतंकी किले को ढहाया। सेना ने 19 जवानों के बदले उनके 38 आतंकियों को मार गिराया। हर भारतीय सेना और सरकार दोनों पर फक्र कर रहा है। पर जरा गौर करें उनके यहां जिनके घर जले हैं। यानी पाकिस्तान।

आज सुबह पाकिस्तानी अखबारों के ई पेपर पर नजर डाला तो सभी ने भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राक को अलग अलग तमगा दिया हुआ था। किसी ने इसे सपना कहा तो किसी ने झूठा बताया। पर हकीकत तो ये है कि पाकिस्तान की हुक्मरान और अवाम दोनों ही सच्चाई से वाकिफ हैं। आइए पाकिस्तान में आज छपे अखबारों के फ्रंट पेज पर एक डालते हैं कि आखिर उनकी नजर में क्या रहा ये भारतीय सर्जिकल स्ट्राइक ऑपरेशनः

POK में सेना के ऑपरेशन के बाद पाक को एक और झटका देने की तैयारी

भारतीय सेना ने PoK में 3KM घुसकर 38 आतंकियों को किया ढेर

पाकिस्तानी अखबारों ने कैसे छापा सर्जिकल स्ट्राइक को, डालें एक नजर...1 / 6

पाकिस्तानी अखबारों ने कैसे छापा सर्जिकल स्ट्राइक को, डालें एक नजर...

1. द न्यूज अखबार ने सर्जिकल स्ट्राइक को कहा धोखा

द न्यूज के मुताबिक भारतीय सेना की तरफ से किसी तरह की कोई घुसपैठ नहीं हुई। पाकिस्तान ने कहा, भारत सरकार और सेना की तरफ से मीडिया को जारी किया गया बयान झूठा और मनगढंत है।

VIDEO: सर्जिकल स्ट्राइक के लिए कैसे तैयार होते हैं सेना के ये जांबाज

सर्जिकल स्ट्राइक: पाक ने 1 भारतीय सैनिक को पकड़ने का दावा किया

पाकिस्तानी अखबारों ने कैसे छापा सर्जिकल स्ट्राइक को, डालें एक नजर...2 / 6

पाकिस्तानी अखबारों ने कैसे छापा सर्जिकल स्ट्राइक को, डालें एक नजर...

2. डॉन ने कहा, LOC पर तनाव गहराया

डॉन अखबार ने भी भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक के दावे पर सवाल उठाते हुए प्रश्न पूछा है कि क्या वाकई ऐसा कोई हमला हुआ था। इसके अलावा पाकिस्तान सरकार द्वारा इसे नकारे जाने को भी प्रमुखता से छापा है साथ ही कहा है कि सीमा पर तनाव गहरा गया है।

सर्जिकल स्ट्राइक: पाक ने 1 भारतीय सैनिक को पकड़ने का दावा किया

पाकिस्तानी हैकर्स हैं आपके डाटा की ताक में, इस नंबर से नहीं उठाना कॉल

पाकिस्तानी अखबारों ने कैसे छापा सर्जिकल स्ट्राइक को, डालें एक नजर...3 / 6

पाकिस्तानी अखबारों ने कैसे छापा सर्जिकल स्ट्राइक को, डालें एक नजर...

3. ट्रिब्यून अखबारः भारत का सर्जिकल चेहरा सामने आया

पाकिस्तानी अखबार द ट्रिब्यून ने सीधे सीधे मुख्य हेडलाइन ली है, भारत का सर्जिकल चेहरा सामने आया। अखबार के मुताबिक पाकिस्तानी सेना ने कहा, भारतीय सेना ने सीमा पार हुई फायरिंग का नया नाम सर्जिकल स्ट्राइक देकर सच्चाई से खिलवाड़ किया है।

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारत अलर्ट, PAK से लगा 10 KM का इलाका खाली

उरी हमले में शहीदों की संख्या हुई 19, आरा के जख्मी जवान की मौत

पाकिस्तानी अखबारों ने कैसे छापा सर्जिकल स्ट्राइक को, डालें एक नजर...4 / 6

पाकिस्तानी अखबारों ने कैसे छापा सर्जिकल स्ट्राइक को, डालें एक नजर...

4. डेली टाइम्सः सर्जिकल स्ट्राइक बकवास

पाकिस्तानी अखबार डेली टाइम्स ने भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक के दावे को बकवास बताया है। इसके अलावा पाकिस्तानी सेना के दो जवानों की मौत की खबर भी मुख्य पैकेज में शामिल किया है। इसके अलावा पाकिस्तान ने ये भी कहा है कि उरी हमले से जुड़े कोई सबूत भारत ने पाकिस्तान को नहीं दिये हैं।

Surgical Strike: दिल्ली के व्यस्त इलाकों में सुरक्षा बढ़ाए पुलिसः MHA

पाक सीमा से सटे गांवों को खाली कराने के आदेश

पाकिस्तानी अखबारों ने कैसे छापा सर्जिकल स्ट्राइक को, डालें एक नजर...5 / 6

पाकिस्तानी अखबारों ने कैसे छापा सर्जिकल स्ट्राइक को, डालें एक नजर...


5. द नेशनः भारत सर्जिकल स्ट्राइक को बेचने में नाकाम रहा

पाकिस्तान के प्रमुख अखबार द नेशन ने भारत के सर्जिकल ऑपरेशन पर जबरदस्त कटाक्ष किया है। अखबार ने मुख्य हेडलाइन लगाते हुए कहा है कि भारत सर्जिकल स्ट्राइक को बेचने में नाकाम रहा है। पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना के इस तरह के प्रयास को बकवास करार दिया है।

पाकिस्तानी अखबारों ने कैसे छापा सर्जिकल स्ट्राइक को, डालें एक नजर...6 / 6

पाकिस्तानी अखबारों ने कैसे छापा सर्जिकल स्ट्राइक को, डालें एक नजर...