फोटो गैलरी

Hindi Newsगृह मंत्रालय हर चीज का खुलासा नहीं कर सकता : रिजिजू

गृह मंत्रालय हर चीज का खुलासा नहीं कर सकता : रिजिजू

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि गृह मंत्रालय को नियंत्रित हो कर कामकाज करना पड़ता है। अच्छे कामों का श्रेय यह नहीं ले सकता लेकिन हर चीज का दोष उसके मत्थे पड़ता है। उन्होंने कहा कि...

गृह मंत्रालय हर चीज का खुलासा नहीं कर सकता : रिजिजू
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 11 Sep 2016 09:56 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि गृह मंत्रालय को नियंत्रित हो कर कामकाज करना पड़ता है। अच्छे कामों का श्रेय यह नहीं ले सकता लेकिन हर चीज का दोष उसके मत्थे पड़ता है।

उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय और दूसरे मंत्रालयों के कामकाज में काफी अंतर है। जैसे विदेश मंत्रालय या ऊर्जा मंत्रालय में विदेशों के साथ संबंध या गांवों या घरों में बिजली कनेक्शन को लेकर मीडिया के साथ सूचना साझा करना आम बात है और नियमित रूप से ऐसा होता है। गृह मंत्रालय में राज्यमंत्री ने शनिवार शाम एक सेमिनार में कहा, लेकिन गृह मंत्रालय में हम यह नहीं बता सकते कि हम क्या कर रहे हैं। हम अच्छे कामों का श्रेय भी नहीं ले सकते। लेकिन हमें हर दोष अपने मत्थे लेना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा गह मंत्रालय की प्रमुख जिम्मेदारी है। खुफिया ब्यूरो, राष्ट्रीय जांच एजेंसी, ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन, सात अर्धसैनिक बल जैसे सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ इसके तहत काम करते हैं।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें