फोटो गैलरी

Hindi Newsउत्तर भारत में गर्मी बढ़ी : हरियाणा के नारनौल में 45 डिग्री पर पारा

उत्तर भारत में गर्मी बढ़ी : हरियाणा के नारनौल में 45 डिग्री पर पारा

समूचे उत्तर-मध्य भारत में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। सोमवार को हरियाणा के नारनौल में सबसे अधिक 54 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं लखनऊ में 36.8 डिग्री सेल्सियस और पटना में 33.2...

उत्तर भारत में गर्मी बढ़ी : हरियाणा के नारनौल में 45 डिग्री पर पारा
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 18 Apr 2017 07:07 AM
ऐप पर पढ़ें

समूचे उत्तर-मध्य भारत में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। सोमवार को हरियाणा के नारनौल में सबसे अधिक 54 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं लखनऊ में 36.8 डिग्री सेल्सियस और पटना में 33.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापतान रहा। जबकि मध्यप्रदेश के ग्वालियर में पारा 43.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

राजधानी में गर्मी का कहर जारी

राजधानी के पालम इलाके में सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दिल्ली में ये किसी इलाके का इस वर्ष का सबसे अधिक तापमान है।

सफदरजंग इलाके में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री रहा। यह भी सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। सफदरजंग इलाके में 17 अप्रैल को इतना अधिक न्यूनतम तापमान वर्ष 2016 के बाद पांच वर्षों में इस साल रहा है। हवा में आर्द्रता का अधिकतम स्तर 63 फीसदी के करीब रहा।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मंगलवार को दिल्ली में आसमान साफ रहेगा। वहीं अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। राजस्थान , पंजाब , हरियाणा , चंड़ीगढ़ व दिल्ली में गर्म हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक समरजीत चौधरी के अनुसार इस सप्ताह गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। राजस्थान की ओर से आ रही सूखी व गर्म हवाएं तापमान बढ़ा रही हैं। इस सप्ताह अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।

राजधानी में पिछले पांच वर्षों में तापमान


वर्ष       अधिकतम    न्यूनतम


2017       41.2         25.5


2016        42          30


2015        33          20


2014        34          20


2013         40          22


2012         36          20


2011          36         23

(तापमान मौसम विभाग के रिकार्ड के अनुसार डिग्री सेल्सियस में हैं)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें