फोटो गैलरी

Hindi Newsपत्तागोभी खाने से खिल उठेगा चेहरा, होंगे ये 10 फायदे

पत्तागोभी खाने से खिल उठेगा चेहरा, होंगे ये 10 फायदे

पत्तागोभी आपके स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है। इसमें बिटा केरोटिन, विटामिंस B1, B6, K, E, C के अलावा और भी कई विटामिंस होते हैं। इसमें आयरन और सल्फर भी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इससे

लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 18 Feb 2017 05:58 PM

पत्तागोभी आपके स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है। इसमें बिटा केरोटिन, विटामिंस B1, B6, K, E, C के अलावा और भी कई विटामिंस होते हैं। इसमें आयरन और सल्फर भी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इससे होने वाले फायदों के बारे में हम आपको बताते हैं। 

1- पत्तागोभी खाने से आपकी त्वचा पर झुर्रियां नहीं पड़ती हैं। इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी और ए आपकी त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। सूर्य की पराबैगनी किरणों से भी यह त्वचा को बचाता है।

2- पत्तागोभी में विटामिन ए पाया जाता है, जो बालों की ग्रोथ के लिए महत्वपूर्ण होता है। पत्तागोभी को उबालकर उसमें नींबू मिलाकर सिर पर लगाने से बालों को फायदा होता है।  

3- खीरे और पत्तागोभी के जूस को मिलकार बालों की जड़ों में लगाने से बाल मजबूत होते हैं। बाल गिरने की समस्या दूर होती है क्योंकि इसमें सिलिकन और सल्फर पाया जाता है। 

4- पत्तागोभी में काफी मात्रा में विटामिन सी होता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में कारगर होता है। 

5- अगर आप लाल पत्तागोभी खाते हैं तो आप अल्जाइमर से बचे रहेंगे। इसमें विटामिन के प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

क्या आपको पता है प्याज से होने वाले इन 15 जबरदस्त फायदों के बारे में? 

वजन घटाने के लिए रोज खाएं आंवला, जानें इसके 10 बडे़ फायदे

पत्तागोभी खाने से खिल उठेगा चेहरा, होंगे ये 10 फायदे1 / 2

पत्तागोभी खाने से खिल उठेगा चेहरा, होंगे ये 10 फायदे

6- अगर आपको पेट का अल्सर है तो फिर पत्तागोभी खाना फायदेमंद है। इसके जूस में ग्लूटामाइन पाया जाता है जो अल्सर में लाभदायक होता है।

7- पत्तागोभी में फाइबर होता है, इसके सेवन से पाचन सही से होता है। यह कब्ज से राहत देता है। 

8- पत्तागोभी में फोलिक एसिड होता है जिसमें एनीमिया यानी खून की कमी को दूर करने का गुण होता है। 

9- चाइनीज पत्तागोभी खाने से हड्डियां और दांत मजबूत होते हैं, इसमें कैल्शियम और विटामिन के पाया जाता है। 

10- पत्तागोभी में कैंसर से लड़ने वाले कारक तत्व मौजूद होते हैं। इसके जूस में आइसोसाइनेट्स होते हैं, जो आपके शरीर में एस्ट्रोजिन मेटाबोलिज्म की प्रक्रिया को तेज करते हैं। इसके सेवन से स्तन कैंसर, फेफड़ों का कैंसर, पेट का कैंसर प्रोस्टेट कैंसर और कोलोन कैंसर नहीं होते हैं।

नोट : इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

पत्तागोभी खाने से खिल उठेगा चेहरा, होंगे ये 10 फायदे2 / 2

पत्तागोभी खाने से खिल उठेगा चेहरा, होंगे ये 10 फायदे