ब्रिटेन में अप्रैल में लॉंच होगा गूगल होम
अमेजन के एलेक्सा का प्रतिद्वंद्वी गूगल होम ब्रिटेन में अप्रैल महीने में लॉंच होगा। गूगल ने कहा कि डिवाइस में कुछ ब्रिटिश सौगातें छिपी होंगी। स्पीकर और अस्सिटेंड जिसको नबंवर में अमेरिका में लॉंच किया...
अमेजन के एलेक्सा का प्रतिद्वंद्वी गूगल होम ब्रिटेन में अप्रैल महीने में लॉंच होगा। गूगल ने कहा कि डिवाइस में कुछ ब्रिटिश सौगातें छिपी होंगी। स्पीकर और अस्सिटेंड जिसको नबंवर में अमेरिका में लॉंच किया गया था। यह घर पर काम में आने वाले आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का एक भाग है।
फिल्म को अमेरिका की वाई-फाई सर्विस लॉंच कर रही है। अगर वायरलैस कनेक्टिविटी फेल हो जाती है तो यह इसे हल कर सकता है।
अमेजन के इको की तरह ही गूगल होम बुनियादी सवालों का जवाब दे सकता है और इसके साथ स्मार्ट होम सेवाओं को कंट्रोल कर सकता है जैसे कि लाइट्स।
यह अनुवाद, मौसम की जानकारी, ट्रैफिक अपडेट और बीबीसी, द गार्जियन और फाइनेंशियल टाइम्स की न्यूज अपडेट दे सकते हैं।
गूगल के ब्लॉग पोस्ट में प्रोडक्ट प्लानिंग के सुवीर कोठारी ने कहा कि यह यूजर्स को हमारी मूल भाषा प्रक्रिया, मशीन लर्निंग और वॉयस-रिकॉगनिशन के जरिए मूल रूप से अस्सिटेंड के साथ इंट्रेक्ट करने की सुविधा देता है।
उन्होंने कहा कि और वास्तव में उसके अंदर आपको ढूंढ़ने पर कुछ ब्रिटिश सौगातें मिलेंगी। अपने शौक और फेवरिट खाने के लिए गूगल होम को इस्तेमाल करें।
अमेरिका में गूगल होम का विवाद सामने आया जब यह नई मूवी ब्यूटी और बीस्ट के बारे में जानकारी देने लगा।
गूगल ने इस पर माफी मांगी और अस्वीकार किया था कि यह एक विज्ञापन था। उन्होंने कहा कि यह प्रयोग था जिसमें अद्वितीय सामग्री को डिवाइस पर लाया गया था।
गूगल होम 6 अप्रैल से आरगोस, जॉन लुईस, डिक्सन और मैप्लिन जैसे स्टोर्स पर उपलब्ध रहेगा। इसकी कीमत 129 पौंड है।
गूगल वाई-फाई भी इसी समय से मिलना शुरू होगा और इसकी कीमत भी 129 पौंड होगी।