फोटो गैलरी

Hindi Newsपढ़िए भूकंप से जुड़ी 10 सबसे खास बातें

पढ़िए भूकंप से जुड़ी 10 सबसे खास बातें

1. नेपाल में आया 7.9 तीव्रता का भूकंप, इस भूकंप ने नेपाल को हिला कर रख दिया। जानमाल के काफी नुकसान की खबर है। नेपाल का पोखरा रहा भूकंप का केंद्र। photo1 2. भूकंप का असर पूरे उत्तर भारत में देखा...

पढ़िए भूकंप से जुड़ी 10 सबसे खास बातें
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 25 Apr 2015 04:05 PM
ऐप पर पढ़ें

1. नेपाल में आया 7.9 तीव्रता का भूकंप, इस भूकंप ने नेपाल को हिला कर रख दिया। जानमाल के काफी नुकसान की खबर है। नेपाल का पोखरा रहा भूकंप का केंद्र। photo1

2. भूकंप का असर पूरे उत्तर भारत में देखा गया। यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड आदि राज्यों में भी नुकसान। photo2

3. नेपाल में फिलहाल तक करीब 100 से अधिक लोगों की मौत की आशंका। भारत में भी करीब 10 लोगों की मौत की आशंका। photo3

4. जनकपुर के जानकी मंदिर को भूकंप के कारण काफी नुकसान हुआ है। नेपाल के जनकपुर को माता सीता की जन्मभूमि माना जाता है। भूकंप के कारण नेपाल का प्रसिद्ध धरहरा टावर भी ढह गया है। इस टावर को वहां की कुतुबमीनार कहा जाता था। photo4

5. सुरक्षा कारणों से उत्तरी बिहार की बिजली काट दी गई। photo5

6. नेपाल में संचार साधनों पर भी भूकंप का असर। फोन और इंटरनेट सेवाओं पर भारी असर।

7. खबर है कि माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप से कुछ पर्वतारोही लापता हैं। माना जा रहा है कि हिमालय में एवलांच भी हुआ है।

8. गूगल ने सहायता के लिए पर्सन फाइंडर लांच किया http://google.org/personfinder/2015-nepal-earthquake

9. भूकंप हेल्पलाइन: काठमांडू में स्थित इंडियन एंबेसी में इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं : +977 98511 07021, +977 98511 35141

10. भूकंप में मरने वालों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 20 हजार देगी यूपी सरकार।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें