फोटो गैलरी

Hindi Newsहौज खास रेप केस : दिल्ली पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

हौज खास रेप केस : दिल्ली पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

हौज खास गांव में पूर्वोत्तर की एक 24 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दो दिन बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के...

हौज खास रेप केस : दिल्ली पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
एजेंसीTue, 21 Feb 2017 11:21 AM
ऐप पर पढ़ें

हौज खास गांव में पूर्वोत्तर की एक 24 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दो दिन बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आरोपी राजा उर्फ झंडेल (काल्पनिक नाम) चंद्रा विहार का रहने वाला है और उसकी पहचान कल यानी सोमवार की रात को गयी। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी हौज खास गांव में एक छोटे से रेस्टोरेंट में काम करता है। 

उन्होंने बताया कि पुलिस दल सीसीटीवी के फुटेज और स्थानीय खुफिया सूत्रों के आधार पर विभिन्न पहलुओं से घटना की जांच कर रहा था। पुलिस ने पार्किंग में काम करने वाले व्यक्तियों, डियर पार्क के निजी सुरक्षा गार्डों और स्थानीय दुकानदारों से भी घटना के संबध में पूछताछ की है।

पढ़ें पूरा मामला...

- सूत्रों के अनुसार घटना के समय वहां दो लोग मौजूद थे लेकिन उनमें से एक व्यक्ति ने ही महिला के साथ बलात्कार किया था। 
- आरोपियों में से एक नाबालिग है। पुलिस ने बताया कि दोनों लोग हौजखास इलाके की एक झुग्गी में रहते हैं।
- जब पुलिस की टीमें आज उनके घर गयीं तो उस समय वे घर में मौजूद नहीं थे।
- बहरहाल, पुलिस ने कहा कि इस मामले में पुलिस की 15 टीमें काम कर रही है और उन्हें जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की उम्मीद है।
- यह घटना 18 फरवरी की रात को हुई थी है जब मणिपुर की रहने वाली महिला अपने दोस्तों के साथ हौजखास विलेज में एक पार्टी से लौट रही थी। 
- महिला ने पुलिस को बताया कि रात करीब साढ़े 11 बजे एक अपरिचित व्यक्ति ने उसे घर छोड़ने की पेशकश की।
- उसने महिला को बताया कि उसकी गाड़ी नजदीक के एक पार्क से कुछ दूरी पर खड़ी है। इसके बाद आरोपी महिला को पार्क के पास के एक सुनसान स्थान पर ले गया और कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें