फोटो गैलरी

Hindi Newsतस्वीर से छेड़छाड़ कर 50 से ज्यादा छात्राओं को किया ब्लैकमेल, गिरफ्तार

तस्वीर से छेड़छाड़ कर 50 से ज्यादा छात्राओं को किया ब्लैकमेल, गिरफ्तार

  नौ से 16 साल उम्र के बीच की 50 ज्यादा लड़कियों की तस्वीरों से छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार किया है। राजेश गंभीर नाम के सनकी युवक को दिल्‍ली के उत्तरी पूर्व इलाके के अशोक नगर से गिरफ

लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 25 Sep 2016 04:55 PM

नौ से 16 साल उम्र के बीच की 50 ज्यादा लड़कियों की तस्वीरों से छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार किया है। राजेश गंभीर नाम के सनकी युवक को दिल्‍ली के उत्तरी पूर्व इलाके के अशोक नगर से गिरफ्तार किया है।

आरोपी राजेश अशोक विहार में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता था। वह दुकान पर आने वाली कम उम्र की छात्राओं की तस्वीर ले लेता था और फिर फोटो एडिटर ऐप के जरिए निर्वस्त्र महिला के शरीर में उनका चेहरा लगाकर उन्हें भेजता था। छात्राओं को उनकी निर्वस्त्र तस्वीर भेजकर उन्हें गलत काम करने के लिए ब्लैकमेल करता था। उन पर फोन पर अश्लील चैटिंग करने का दबाव बनाता था।

लेकिन आरोपी की करतूत का खुलासा तब हुआ जब एक 15 वर्षीय छात्रा के पिता ने पुलिस में शिकायत दी कि उनकी बेटी बनावटी अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर सर्कुलेट कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि आरोपी राजेश जिस नंबर से वॉट्सऐप का इस्तेमाल कर रहा था वह नंबर फर्जी कागजात पर लिया गया था।

पुलिस ने आरोपी को गिफ्तार कर पूछताछ की तो पता चला कि वह अब तक कम से कम 50 छात्राओं के साथ ऐसा कर उन्हें ब्लैकमेल कर चुका है। आरोपी जिन किशोरी को की तस्वीरों से छेड़छाड़ की थी वह दिल्ली के नामी स्कूल की छात्राएं हैं। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ में यह भी पता लगाया कि कम उम्र की ऐसी लड़कियों को टारगेट करता था तो घर में ऐसी बातें बताने से डरती हों या जिन्हें इस बारे में कोई ज्ञान न हो कि ऐसे मामले में किेससे शिकायत करनी है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार का उसका मोबाइल फोन और कम्प्यूटर बरामद किया गया है। आरोपी ने कई छात्राओं की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर उन्हें ब्लैकमेल करने की बात बताई है। उसके पास से कई छात्राओं की तस्वीरें भी मिली हैं। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आगे पढ़ें, कैसे बचें ऐसी घटनाओं से-

तस्वीर से छेड़छाड़ कर 50 से ज्यादा छात्राओं को किया ब्लैकमेल, गिरफ्तार1 / 2

तस्वीर से छेड़छाड़ कर 50 से ज्यादा छात्राओं को किया ब्लैकमेल, गिरफ्तार

ऐसी घटनाओं से कैसे बचें?
पुलिस के खुलासे से साफ है आरोपी ऐसी लड़कियों को शिकार बनाता जो ऐसी घटनाओं के बारे में किसी को बताने से डरती थीं। या जिन्हें पता नहीं था कि कोई उनके साथ ऐसी हरकत करता है तो वह क्या कर सकती हैं। लेकिन आरोपी की शिकार हुई नाबालिग छात्राएं ऐसी घटनाओं के बारे में जागरूक होती तो शायद पहली लड़की को ब्लैकमेल करने की कोशिश ही आरोपी गिरफ्तार हो जाता। इसलिए कुछ शतर्कता बरतकर ऐसी घटनाओं से खुद को शिकार होने से बचा जा सकता है।

सावधानियां-

1- किसी भी अनजान को अपना फोन नंबर न दें। कोई भी अनजान व्यक्ति आपका नंबर मांगता है या चैट करने की कोशिश करता है तो उससे शतर्क रहें।

2- जब आप पर बार चैटिंग या फोन पर बात करने के लिए दबाव बनाएं तो पुलिस से शिकायत करें क्योंकि यह छेड़छाड़ का मामला होता है।

3- घरवालों को चाहिए ऐसी घटनाओं के बारे में पहले से ही अपने बच्चों को आगाह करें। उन्हें यह भी जानकारी दें कि ऐसी स्थिति में उन्हें क्या करना चाहिए और पुलिस की भूमिका क्या है।

4- घर वाले बच्चों के साथ ऐसा दोस्ताना व्यवहार भी रखें कि बच्चे जब भी किसी बात को लेकर असहज हों तो इस बारे में घर में बता सकें।

तस्वीर से छेड़छाड़ कर 50 से ज्यादा छात्राओं को किया ब्लैकमेल, गिरफ्तार2 / 2

तस्वीर से छेड़छाड़ कर 50 से ज्यादा छात्राओं को किया ब्लैकमेल, गिरफ्तार