फोटो गैलरी

Hindi Newsसत्ता में आए तो गुजरात के किसानों का कर्ज माफ : कांग्रेस

सत्ता में आए तो गुजरात के किसानों का कर्ज माफ : कांग्रेस

गुजरात में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने शनिवार को दावा किया कि विधानसभा चुनाव के बाद यदि राज्य में कांग्रेस सत्ता में आई तो राज्य में किसानों का कर्ज माफ कर देगी। साथ ही कहा कि इसका जिक्र आगामी...

सत्ता में आए तो गुजरात के किसानों का कर्ज माफ : कांग्रेस
एजेंसीSat, 08 Apr 2017 11:24 PM
ऐप पर पढ़ें

गुजरात में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने शनिवार को दावा किया कि विधानसभा चुनाव के बाद यदि राज्य में कांग्रेस सत्ता में आई तो राज्य में किसानों का कर्ज माफ कर देगी। साथ ही कहा कि इसका जिक्र आगामी चुनावी घोषणा पत्र में भी किया जाएगा।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री भरत सिंह सोलंकी ने शनिवार को पत्रकारों से कहा कि गुजरात में लंबे समय से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी किसानों के प्रति उपेक्षा का भाव दिखाती रही है। केंद्र में कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए सरकार ने किसानों का 72000 करोड़ का ऋण माफ कर दिया था। उन्होंने राज्य की भाजपा सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि गुजरात सरकार ने किसानों को उनकी फसल की सही कीमत नहीं दी। अधिकतम समर्थन मूल्य की केवल घोषणा भर की जाती है। यहां किसानों की समृद्धि का झूठा दावा भाजपा करती रही है।

खेतीबाड़ी की उपज पर भी पांच प्रतिशत का कर लिया जा रहा है। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के गृहनगर राजकोट में 9 अप्रैल को दो किसानों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल में 1483 किसानों के आत्महत्या करने की बात राज्य सरकार ने विधानसभा में स्वीकार की थी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें