फोटो गैलरी

Hindi Newsसोने की चेन के लिए युवती को ट्रेन के सामने धकेला, मौत

सोने की चेन के लिए युवती को ट्रेन के सामने धकेला, मौत

मुंबई के कुर्ला रेलवे स्टेशन पर डिप्टी मैनेजर सपना शुक्ला की महज एक सोने की चेन के लिए जान ले ली गई। घात लगाए खड़े आरोपी चोर ने सपना के गले से सोने की चेन छीनने के लिए उसे आ रही ट्रेन के सामने धक्का...

सोने की चेन के लिए युवती को ट्रेन के सामने धकेला, मौत
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 08 Dec 2016 08:16 PM
ऐप पर पढ़ें

मुंबई के कुर्ला रेलवे स्टेशन पर डिप्टी मैनेजर सपना शुक्ला की महज एक सोने की चेन के लिए जान ले ली गई। घात लगाए खड़े आरोपी चोर ने सपना के गले से सोने की चेन छीनने के लिए उसे आ रही ट्रेन के सामने धक्का दे दिया जिससे ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

लखनऊ की रहने वाली सपना जिस तरह से रात दिन मेहनत कर अपने ख्वाब पूरे करने में लगी थी उसे देखकर लोग उसकी हत्या से हैरान हैं।

मायानगरी मुंबई को एक सपनों का शहर कहा जाता है, जहां हर कोई अपने ख्वाब पूरे करने के लिए दिन रात कोशिश करता है। इन्हीं ख्वाबों को पूरा करने की कोशिश में लगी लखनऊ की एक होनहार युवती भी लगी थी। नाम था सपना शुक्ला। 24 की उम्र में ही कड़ी मेहनत के बल पर सपना एक कंपनी में कॉर्पोरेट एक्जीक्यूटिव बन चुकी थीं। सपना वर्तमान में एक लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में डिप्टी मैनेजर कार्यरत थीं। डिप्टी मैनेजर बनने के लिए उन्होंने एक साल मुंबई में और पढ़ाई की थी। सपना लखनऊ की रहने वाली थी जो करीब डेढ़ साल पहले ही मुंबई पहुंची थी।

वहीं जिंदगी में शॉर्टकट अपनाकर अमीर बनने का ख्वाब देख रहा चोर सिर्फ 10वीं तक ही पढ़ा था। उड़ीसा का रहने वाला आरोपी सुभाशीष मलिक कुछ बड़ा करने के लिए घर से मुंबई भाग आया था। मायानगरी आने के कुछ दिन बाद ही उसके पैसे खत्म हो गए थे। उसे अब अपने गांव खाली हाथ लौटने में शर्म आ रही थी।

बेटे की करतूत पर पिता को यकीन नहीं हो रहा
एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार, आरोपी के पिता को मुंबई पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी दी तो उसे यकीन नहीं हो रहा था। उसने पुलिस को बताया कि आरोपी लड़का अपना सैमसंग का फोन और साइकिल बेचकर मुंबई गया। वह घर से बोलकर गया था कि वह बड़ा आदमी बनकर लौटेगा।

घर के लौटने के लिए लूटी सपना की चेन
आरोपी ने पुलिस को बताया उसके पास घर जाने के लिए पैसे नहीं थे इसलिए वह कोई बड़ी चोरी कर घर के लिए टिकट खरीदना चाहता था। वह कुर्ला स्टेशन पर इसी इंतजार में खड़ा था कि तभी एक युवती आई। उसके गले पर सोने की चेन थी। सोने की चेन देखकर उसे लगा कि यह सुनहरा मौका है जिसे लूटकर वह अपने घर के लिए आराम से टिकट खरीद सकता है।

इसके बाद उसने मौका देखते ही सपना के गले से चेन छीनी और सपना उसका पीछा न कर पाए इसके लिए उसे रेलवे ट्रैक पर धक्का दे दिया। जब उसने धक्का दिया तब उस ट्रैक पर ट्रेन भी आ रही थी जिसके चपेट मे सपना आ गई और उसकी मौत हो गई।

यात्रियों ने आरोपी को पकड़ने में की मदद
एक चश्मदीद ने बताया कि जैसे ही आरोपी युवती को धक्का दिया तो उनकी नजर एक युवक पर गई। वह मौके से तुरंत ही भागने लगा था। लेकिन दूसरे प्लेटफॉर्म पर मौजूद पुलिस व अन्य यात्रियों को आवाज देकर युवक को पकड़ने के लिए कहा गया। इसके बाद लोगों ने उसे चारों ओर से घेर लिया और वह पकड़ा गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें