फोटो गैलरी

Hindi Newsमहिला को घर के सामने से उठा ले गए, छेड़छाड़ के बाद छोड़ा

महिला को घर के सामने से उठा ले गए, छेड़छाड़ के बाद छोड़ा

मणिपुर की एक महिला के अपहरण और छेड़छाड़ का एक मामला सोमवार को प्रकाश में आया है। गत 23 अप्रैल को महिला को घर के सामने से कुछ लोग अगवा कर ले गए थे। इन बदमाशों ने महिला से छेड़छाड़ के बाद उसकी पिटाई भी...

महिला को घर के सामने से उठा ले गए, छेड़छाड़ के बाद छोड़ा
एजेंसीMon, 02 May 2016 09:50 PM
ऐप पर पढ़ें

मणिपुर की एक महिला के अपहरण और छेड़छाड़ का एक मामला सोमवार को प्रकाश में आया है। गत 23 अप्रैल को महिला को घर के सामने से कुछ लोग अगवा कर ले गए थे। इन बदमाशों ने महिला से छेड़छाड़ के बाद उसकी पिटाई भी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दक्षिण बेंगलुरु में पेइंग गेस्ट के तौर पर रहने वाली मणिपुर की एक महिला ने पुलिस को बताया कि गत 23 अप्रैल को कुछ अज्ञात लोग उसके घर के सामने से उठा ले गए। थोड़ी ही दूर एक इमारत में ले जाकर उन लोगों ने महिला से छेड़छाड़ किया। मना करने पर उन लोगों ने महिला को पीटा भी। महिला जब भी बचकर भागने का प्रयास करती तो वह लोग उसे उतना ही पीटते। बेहाल होकर वह अचेत हो गई। पांच मिनट बाद उसे होश आया तो वह लोग वहां से भाग निकले थे। महिला का पर्स और मोबाइल वहीं कुछ दूरी पर पड़ा था। यह सारा मामला वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। 

महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं कर्नाटक राज्य महिला आयोग की चेयरमैन मंजुला मानसा ने पीडि़त को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें