फोटो गैलरी

Hindi Newsस्मृति इरानी ने 'बेटा सरल' को किया बर्थडे विश, मिला ये जवाब

स्मृति इरानी ने 'बेटा सरल' को किया बर्थडे विश, मिला ये जवाब

माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर के यूजर सरल पटेल एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैँ। उनके जन्मदिन के मौके पर केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति इरानी ने विश किया है। इसके बाद उन्होंने कहा कि मैं आज...

स्मृति इरानी ने 'बेटा सरल' को किया बर्थडे विश, मिला ये जवाब
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 09 Dec 2016 03:50 PM
ऐप पर पढ़ें

माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर के यूजर सरल पटेल एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैँ। उनके जन्मदिन के मौके पर केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति इरानी ने विश किया है। इसके बाद उन्होंने कहा कि मैं आज आंटीजी का बेटा कहलाकर गर्व महसूस कर रहा हूं। 

मालूम हो कि सरल पटेल पहली बार उस समय चर्चा में आए थे, जब उन्हें स्मृति ने एक ट्वीट के जरिए ग्रामर ठीक करने के लिए कहा था। इसके बाद सरल पटेल ने अपना ट्विटर पर बदलते हुए अपना नाम 'बेटा सरल' कर लिया था।  

गुरूवार को सरल पटेल के जन्मदिन के मौके पर मंत्री स्मृति इरानी ने उन्हें विश करते हुए ट्वीट किया 'जन्मदिन की शुभकामनाएं सरल, आंटीजी की ओर से आशीर्वाद'। इसका फौरन रिप्लाइ करते हुए सरल पटेल ने कहा कि यह शिष्ट राजनीति है। मैं 'आंटीजी' का 'बेटा' कहलाकर बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं। 

स्मृति इरानी के जन्मदिन विश करते ही ट्विटर पर कई यूजर्स उनकी प्रशंसा करने लग गए। एक यूजर ने लिखा, मैम यह बहुत अच्छा आचरण है। जन्मदिन की बहुत बधाई सरल।

बता दें कि अहमदाबाद के रहने वाले सरल पटेल पॉलिटिकल साइंस के स्टूडेंट हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहते हैँ।

ये भी पढ़ें: ओबामा, पोप को पीछे छोड़ इस महिला ने प्रेरणादायक लोगों की सूची में किया टॉप
ये भी पढ़ें: कम उम्र में बनना चाहते हैं करोड़पति तो ये 5 JOBS हैं आपके लिए!

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें