फोटो गैलरी

Hindi Newsबुलंदशहर गैंगरेपः यूपी में जंगलराज, अखिलेश इस्तीफा दें: मायावती

बुलंदशहर गैंगरेपः यूपी में जंगलराज, अखिलेश इस्तीफा दें: मायावती

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त होने का आरोप लगाते हुए आज राज्य के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के इस्तीफे की मांग की। मायावती ने संसद भवन में संवाददाताओं...

बुलंदशहर गैंगरेपः यूपी में जंगलराज, अखिलेश इस्तीफा दें: मायावती
एजेंसीMon, 01 Aug 2016 12:56 PM
ऐप पर पढ़ें

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त होने का आरोप लगाते हुए आज राज्य के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के इस्तीफे की मांग की।

मायावती ने संसद भवन में संवाददाताओं से कहा कि बुलंदशहर की दुष्कर्म की घटना से यह साबित हो गया है कि राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है। उन्होंने कहा,‘’इस घटना से साफ जाहिर हो गया कि उत्तरप्रदेश में कानून का राज नहीं, जंगल राज चल रहा है।'

बसपा प्रमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री को इस जघन्य घटना की जिम्मेदारी लेते हुए नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। 

उन्होंने कहा, 'अगर उत्तरप्रदेश नहीं संभाला जा रहा है तो बेहतर होगा कि (अखिलेश को) मुख्यमंत्री के पद से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। यह मेरी सलाह है।'

मायावती बुलंदशहर में शुक्रवार रात को राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक महिला और उसकी बेटी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रही थीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें