फोटो गैलरी

Hindi NewsBMC चुनाव में टूटा 25 साल का रिकॉर्ड, 55 फीसदी वोटिंग

BMC चुनाव में टूटा 25 साल का रिकॉर्ड, 55 फीसदी वोटिंग

महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में पिछले 25 साल का रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए 55.17 फीसदी मतदान हुआ। मंगलवार को हुआ मतदान पिछली बार 2012 के मतदान से भी 10 फीसदी अधिक रहा है। इसी के

लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 21 Feb 2017 11:17 PM

महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में पिछले 25 साल का रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए 55.17 फीसदी मतदान हुआ। मंगलवार को हुआ मतदान पिछली बार 2012 के मतदान से भी 10 फीसदी अधिक रहा है। इसी के साथ राज्य के नौ शहरी निकायों (मनपा), 11 जिला परिषदों और 118 पंचायत समितियों के मतदान मंगलवार को संपन्न हुए। शहरी निकायों में सर्वाधिक मतदान पिंपली चिंचवड में 67 फीसदी में तो सबसे कम 53 फीसदी मतदान नागपुर में हुआ। जिला परिषदों के चुनाव में मतदान का प्रतिशत शहरों से बेहतर69.43 फीसदी रहा है। 

इस बार के चुनाव में बीएमसी की 227 और मनपा में 1268 सीटों के उम्मदीवारों के लिए जनता ने अपना मतदान किया। सभी उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला जनता ने तय कर दिया है। जिसका परिणाम 23 फरवरी को आने वाला है। मुंबई और महाराष्ट्र में स्थानीय निकायों के लिए हो रहे चुनाव में तमाम जानी-मानी हस्तियां वोटिंग के लिए पहुंची।

मुंबई में 7297 बूथ बनाए गए थे इनमें 726 बूथ संवेदनशील थे। चुनाव के दौरान किसी प्रकार की अनहोनी न हो उसके 40 हजार पुलिस वालों को तैनात किया गया था। लेकिन छुटपुट खबरों के अलावा इस बार किसी प्रकार की कोई हिंसक घटना नही हुई। 

इस बार के चुनाव में सभी की नजर बीएमसी पर है। जहां कभी एक साथ होकर शिवसेना और भाजपा लड़ा करती थी। इस बार दोनों एक-दूसरे पर आक्रामक रहे। इस बार बीएमसी चुनाव में शिवसेना और भाजपा अलग-अलग जनता के पास पहुंची। मतदान के उत्साहजनक आंकड़ों को लेकर फडणवीस ने ट्वीट किया, “रिकॉर्ड मतदान तथा लोकतंत्र के पर्व में शामिल होने के लिए धन्यवाद मुंबई।”

अगली स्लाइड में पढ़ें, महाराष्ट्र के स्थानीय निकायों और जिला परिषद में कितनी प्रतिशत हुआ मतदान

BMC चुनाव में टूटा 25 साल का रिकॉर्ड, 55 फीसदी वोटिंग1 / 4

BMC चुनाव में टूटा 25 साल का रिकॉर्ड, 55 फीसदी वोटिंग

महाराष्ट्र के स्थानीय निकायो में मतदान

बीएमसी        :       55 फीसदी
ठाणे     :            58 फीसदी
उल्हासनगर     :   45 फीसदी
पुणे            :       54 फीसदी
पिंपली चिंचवाड़    : 67 फीसदी
सोलापुर        :     60 फीसदी
नासिक       :       60 फीसदी
अकोला      :      56 फीसदी
अमरावती     :     55 फीसदी
नागपुर       :      53 फीसदी

जिला परिषद में मतदान
रायगढ      71
रत्नागिरी    64
सिंधुदुर्ग     70
नासिक      68
पुणे           70
सतारा        70
सांगली       65
सोलापुर      68
कोल्हापुर     70
अमरावती    67
गढचिरौली   68 
 

अगली स्लाइड में पढ़ें किस-किस ने डाला वोट

BMC चुनाव में टूटा 25 साल का रिकॉर्ड, 55 फीसदी वोटिंग2 / 4

BMC चुनाव में टूटा 25 साल का रिकॉर्ड, 55 फीसदी वोटिंग

किस-किस ने डाला वोट

मुख्यमंत्री फडणवीस तथा उनकी पत्नी अमृता ने नागपुर में मतदान किया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भावत ने भी नागपुर में ही मतदान किया। राकांपा के अध्यक्ष शरद पवार, उनकी बेटी सुप्रिया सुले, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, महाराष्ट्र नवनिमार्ण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

मतदान केंद्र पर बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा, रणबीर सिंह, अनुष्का शर्मा, श्रद्धा कपूर, गुलजार जैसी फिल्मी हस्तियों सहित टेलीविजन धारावाहिकों के कलाकार तथा मराठी फिल्मों के स्टार भी मतदान करने अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचे। 

BMC चुनाव में टूटा 25 साल का रिकॉर्ड, 55 फीसदी वोटिंग3 / 4

BMC चुनाव में टूटा 25 साल का रिकॉर्ड, 55 फीसदी वोटिंग

कितने उम्मीदवार मैदान पर

कुल 3.77 करोड़ मतदाता 17,331 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। ये सभी 5,512 सीटों पर अपना भाग्य आजमा रहे हैं। कुल 10 महानगर पालिकाओं की 1,268, 11 जिला परिषदों की 2,956 तथा 118 पंचायत समितियों की 1,288 सीटों पर मतदान हुआ। राज्यभर में मतदान के लिए 43,160 मतदान केंद्र बनाए गए थे। दोनों चरणों के मतदान की नतीजे की घोषणा गुरुवार को की जाएगी।


कौन-कौन सी पार्टियां है चुनावी मैदान में 

चुनाव में बीजेपी, शिवसेना, कांग्रेस, राकांपा तथा मनसे सहित कई प्रमुख पार्टियों ने अपने उम्मीदवार खड़े किए थे। इसके अलावा, समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा), ऑल इंडिया मजलिए-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन सहित क्षेत्रीय व स्थानीय समूहों ने चुनाव मैदान में अपने उम्मीदवार उतारे थे।

कोलाबा के अंकित लेंदे तथा परेल के महेश नावले ने शादी करने से पहले मतदान किया। मतदान केंद्र पर मौजूद लोगों ने दोनों दूल्हों का स्वागत किया और उनकी प्रशंसा की।


अपने फैन पर भड़की 'बद्रीनाथ' की सिंगर, कहा-सामने मत आना मेरे वरना...

BMC चुनाव में टूटा 25 साल का रिकॉर्ड, 55 फीसदी वोटिंग4 / 4

BMC चुनाव में टूटा 25 साल का रिकॉर्ड, 55 फीसदी वोटिंग