फोटो गैलरी

Hindi Newsजाकिर नाइक की संस्था से चंदा लेने पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा

जाकिर नाइक की संस्था से चंदा लेने पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा

भाजपा ने कांग्रेस के पूरे नेतृत्व को कठघरे में खड़ा करते हुए उस पर जाकिर नाइक की मदद करने करने का आरोप लगाया है। केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस से पूछा है कि राजीव गांधी फाउंडेशन ने...

जाकिर नाइक की संस्था से चंदा लेने पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 10 Sep 2016 10:51 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा ने कांग्रेस के पूरे नेतृत्व को कठघरे में खड़ा करते हुए उस पर जाकिर नाइक की मदद करने करने का आरोप लगाया है। केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस से पूछा है कि राजीव गांधी फाउंडेशन ने किस नियम व कानून के तहत नाइक की गैर सरकारी संस्था इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन से पचास लाख रुपए का चंदा लिया है। 

प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या राजीव गांधी फाउंडेशन विदेशी चंदा नियामक कानून के तहत रजिस्टर्ड है? क्या वह किसी दूसरी संस्था जो खुद विदेश से पैसा लाया हो, उससे चंदा ले सकता है? क्या राजीव गांधी फाउंडेशन ने इसकी पूरी पड़ताल की थी? क्या राजीव गांधी फाउंडेशन ने यह पैसा लौटाया? इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन कह रहा है कि पैसा लौटाया नहीं गया, जबकि कांग्रेस कह रही है कि पैसा लौटाया है, इसकी भी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

भाजपा नेता ने कहा कि मामला इसलिए भी गंभीर है क्योंकि 2011 में चंदा लिया गया तब संप्रग सरकार थी। चार दिसंबर 2012 को लोकसभा में एक अतारांकित सवाल के जबाब में तत्कालीन सूचना प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने जाकिर की संस्था द्वारा चलाए जा रहे पीस टीवी को देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताया था। इसके बाद भी तत्कालीन सरकार के मंत्री के रहमान खान ने 15 फरवरी 2013 को इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन के पक्ष में पत्र लिखा था।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें