फोटो गैलरी

Hindi Newsखून की दलाली पर शाह का जवाबः राहुल ने लांघी सीमा, सेना का मनोबल तोड़ा

खून की दलाली पर शाह का जवाबः राहुल ने लांघी सीमा, सेना का मनोबल तोड़ा

सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने वालों को अमित शाह का करारा जवाब भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक पर बयानबाजी करने वालों और सबूत मांगने वालों पर जमकर हमला बोला।

लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 07 Oct 2016 01:19 PM

सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने वालों को अमित शाह का करारा जवाब

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक पर बयानबाजी करने वालों और सबूत मांगने वालों पर जमकर हमला बोला। 'खून की दलाली' वाले कांग्रेस उपाध्यक्ष के बयान पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपनी सीमा लांघ दी। 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने ऐसा बयान देकर सेना और देश का अपमान किया है। उन्होंने सेना के जवानों का मनोबल तोड़ा है। सेना के इस ऑपरेशन पर सवाल उठाने वालों को उन्होंने लताड़ते हुए कहा कि यह सेना का अपमान करना है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के किसी भी बडे़ नेता ने इस पर कोई भी बयानबाजी नहीं की है, हम इसके राजनीतिकरण से बचते रहे हैं। लेकिन विपक्ष के लोगों ने इस पर सवाल उठाए। वे लोग पिछले दिनों के अखबारों को उठाकर देख लें कि उन्होंने कैसे-कैसे बयान दिए हैं।

शाह ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद जिस तरह से भारतीय मीडिया ने सेना की वीरता और कार्य कुशलता की सराहना की है इससे उनका मनोबल बढ़ता है। भारतीय मीडिया ने आतंक को बढ़ावा देने वाले देश के बारे में दुनिया को बताया है।

खून की दलाली पर शाह का जवाबः राहुल ने लांघी सीमा, सेना का मनोबल तोड़ा1 / 2

खून की दलाली पर शाह का जवाबः राहुल ने लांघी सीमा, सेना का मनोबल तोड़ा

अमित शाह की 6 बातें: हमें सेना की गोलियों पर भरोसा है, सियासी बयानों पर नहीं

1- कांग्रेस देश के मनोबल के साथ नहीं है। वह पाकिस्तान की निराशा के साथ है। 

2- दलाली चीजों की होती है। जवानों के खून का कोई मोल नहीं है। राहुल किस दलाली की बात कर रहे हैं। दलाली शब्द कांग्रेस तक ही सीमित है। 

3- केजरीवाल ने सेना के ऑपरेशन पर सवाल उठाया था, उसके बाद वह पाकिस्तान में ट्रेंड करने लगे। पाक में हलचल ही सबूत है। जिन लोगों को सबूत चाहिए वे लोग पाकिस्तान में हो रही हलचल का विश्लेषण कर लें, जवाब मिल जाएगा।   

4- पाकिस्तान में अस्थिरता के सवाल पर शाह ने कहा कि यह सवाल आप राहुल गांधी से कर लें। पाकिस्तान की चिंता करना हमारा काम नहीं है। 

5- सर्जिकल स्ट्राइक का राजनीतिक लाभ लेना गलत है लेकिन सेना की सफलता को हम देश की जनता के सामने लेकर जाएंगे। हमारी पार्टी सर्जिकल स्ट्राइक पर गर्व करती है। 

6- पूरा देश, भारत सरकार और भाजपा सेना का समर्थन करती है। हमे सेना की गोलियों पर भरोसा है न कि राजनीतिक बयानबाजी पर।

खून की दलाली पर शाह का जवाबः राहुल ने लांघी सीमा, सेना का मनोबल तोड़ा2 / 2

खून की दलाली पर शाह का जवाबः राहुल ने लांघी सीमा, सेना का मनोबल तोड़ा