फोटो गैलरी

Hindi NewsVIDEO: लड़की को झांसा देकर किया रेप तो तृप्ति देसाई ने सरेआम धुना

VIDEO: लड़की को झांसा देकर किया रेप तो तृप्ति देसाई ने सरेआम धुना

सामजिक कार्यकर्ता और भूमाता ब्रिगेड की चीफ तृप्ति देसाई ने कथित तौर पर एक लड़की को शादी का झांसा देकर उससे रेप करने के आरोपी लड़के को बुधवार को सरेआम पीट दिया। ये घटना पुणे के शिकारपुर गांव की है जहां...

VIDEO: लड़की को झांसा देकर किया रेप तो तृप्ति देसाई ने सरेआम धुना
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 28 Jul 2016 10:59 AM
ऐप पर पढ़ें

सामजिक कार्यकर्ता और भूमाता ब्रिगेड की चीफ तृप्ति देसाई ने कथित तौर पर एक लड़की को शादी का झांसा देकर उससे रेप करने के आरोपी लड़के को बुधवार को सरेआम पीट दिया। ये घटना पुणे के शिकारपुर गांव की है जहां तृप्ति लड़की को न्याय दिलाने के लिए अपने समर्थकों के साथ पहुंची थीं। तृप्ति का कहना है कि ऐसा उन्होंने उस शख्स को सबक सिखाने के लिए किया है।

तृप्ति ने बाकायदा इस पिटाई की एक वीडियो भी बनवाई. उनका कहना है कि इस वीडियो से ऐसे बाकी लड़कों को भी सन्देश मिलेगा। पुणे से करीब 60 किमी. दूर स्थित इस गांव में सरेआम इस शख्स को पीटा गया। पिट रहे युवक का नाम श्रीकांत लोहंडे है। पुलिस ने रेप के आरोपी लोहंडे को गिरफ्तार कर धारा 376 (रेप) और 313 के तहत केस दर्ज किया है।

विडियो में साफ नजर आ रहा है कि तृप्ति के साथ कुछ और लोग उस शख्स की पिटाई कर रहे हैं। आसपास कुछ लोगों की भीड़ भी जमा है। तृप्ति देसाई पिटाई के दौरान मराठी में कुछ बोल भी रही हैं। वह अपनी चप्पल उतारकर शख्स को लताड़ने के साथ-साथ बीच-बीच में उसकी जोरदार धुनाई भी करती नजर आ रही हैं।

आपको बता दें तृप्ति देसाई वही हैं जिन्होंने महाराष्ट्र के प्रसिद्ध शनि शिंगणापुर मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर आंदोलन छेड़ दिया था। कई दिनों चले विवाद के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर फडणवीस सरकार ने मंदिर में महिलाओं को प्रवेश और पूजा करने का अधिकार दिलाया था। इसके बाद तृप्ति ने नासिक के त्रयंबकेश्वर मंदिर और कोल्हापुर के महालक्ष्मी मंदिर में भी महिलाओं को प्रवेश दिलाने की मुहिम चलाई थी।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें