फोटो गैलरी

Hindi Newsसंसद में उठी आप सांसद भगवंत मान को बर्खास्त करने की मांग

संसद में उठी आप सांसद भगवंत मान को बर्खास्त करने की मांग

संसद भवन का वीडियो बनाने व उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले पर शुक्रवार को संसद के दोनों सदनों में सत्तापक्ष ने जोरदार हंगामा करते हुए बर्खास्त करने की मांग की है। लोकसभा में विपक्ष ने भी...

संसद में उठी आप सांसद भगवंत मान को बर्खास्त करने की मांग
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 22 Jul 2016 01:58 PM
ऐप पर पढ़ें

संसद भवन का वीडियो बनाने व उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले पर शुक्रवार को संसद के दोनों सदनों में सत्तापक्ष ने जोरदार हंगामा करते हुए बर्खास्त करने की मांग की है। लोकसभा में विपक्ष ने भी सुरक्षा का गंभीर मामला बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है़। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने संसद पर आतंकी हमले मे शहीद हुए १३ लोगों को याद करते हुए कहा कि संसद की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। इस मामले में वे कड़ी कार्रवाई करेगी।

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सत्तापक्ष के सांसदों ने मान को बर्खास्त करने की जोरदार मांग करते हुए हंगामा किया। इसके चलते १२ बजे तक के लिए सदन स्थगित कर दिया गया। बाद में महाजन ने मान को अपने कक्ष में तलब कर उनसे १५ मिनट तक अकेले में बात की। सूत्रो के अनुसार महाजन ने मान को इस तरह के आचरण पर जमकर झाड़ लगाई।

इसके बाद १२ बजे जब सदन फिर शुरू हुआ तो सत्तापक्ष ने एक बार फिर हंगामा किया। इस बार भाजपा के साथ सहयोगी दलों के सांसद भी शामिल हो गए। बीजद के भृतहरि महताब ने कहा कि यह आचरण या विशेषाधिकार का मामला भर नहीं है, बल्कि संसद की सुरक्षा का गंभीर मामला है। कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि संसद की सुरक्षा का मामला होने से कड़ी कार्रवाई की जाए।

सूत्रों के अनुसार लोकसभा अध्यक्ष इस मामले को सदन की आचरण समिति को भेज सकती हैं। सुरक्षा का मामला होने से इस मामले में मान के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जा सकती है। ताकि यह पता चल सके कि इसके पीछे कोई और तो नहीं है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें