फोटो गैलरी

Hindi Newsसिर्फ तीन मिनट में खा लिए तीन किलो आम!

सिर्फ तीन मिनट में खा लिए तीन किलो आम!

दिल्ली हाट जनकपुरी में आयोजित तीन दिवसीय दिल्ली ग्रीष्मोत्सव के दूसरे दिन फलों का राजा आम ने खूब चर्चाएं बटोरीं। शनिवार को महिला वर्ग में आम खाओ प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा...

सिर्फ तीन मिनट में खा लिए तीन किलो आम!
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 26 Jun 2016 12:22 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली हाट जनकपुरी में आयोजित तीन दिवसीय दिल्ली ग्रीष्मोत्सव के दूसरे दिन फलों का राजा आम ने खूब चर्चाएं बटोरीं। शनिवार को महिला वर्ग में आम खाओ प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में तीन किलो आम तीन मिनट में खाने थे। कई महिलाओं ने पुरस्कार जीते। इस बार आम और शर्बत उत्सव को मिलाकर एक नए स्वरूप में मेले को प्रस्तुत किया गया है। ग्रीष्म उत्सव में हर किसी के लिए खास व्यवस्था की गई है।

एक तरफ आमों की विभिन्न किस्मों को एक ही छत के नीचे रखा गया है तो दूसरी तरफ बच्चों के लिए विशेष रूप से बनाया गया साहसिक पार्क है। इसमें बच्चों के लिए कई साहसिक खेल जैसे बर्मा ब्रिज, टाय क्लाइम्बिंग, रोप क्लाइम्बिंग, बैलेंस बीम, मोगली वॉक, कैट वॉक आदि की व्यवस्था है।

यहां बना सेल्फी जोन भी लोगों को खूब लुभा रहा है। आम व आम से बने उत्पादों की खरीदारी में लोग हिस्सा ले रहे हैं। हाट में हस्तकला और हस्तशिल्प की खरीदारी के अलावा मौजमस्ती के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। शनिवार को यहां अभिजीत गांगुली के कॉमिक एक्ट, नृत्य प्रस्तुति और यूसुफ खां निजामी द्वारा कव्वाली की प्रस्तुति दी जाएगी। पहले दिन दिल्ली ग्रीष्मोत्सव में लोगों ने लुत्फ उठाया। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें