फोटो गैलरी

Hindi Newsजेएनयू विवाद: राहुल गांधी और कांग्रेस पर अमित शाह का ब्लॉग बम

जेएनयू विवाद: राहुल गांधी और कांग्रेस पर अमित शाह का ब्लॉग बम

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने एक ब्लॉग लिखा है। इस ब्लॉग में उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। जेएनयू विवाद पर उन्होंने राहुल गांधी को आडे हाथ लेते हुए लिखा है,"...

जेएनयू विवाद: राहुल गांधी और कांग्रेस पर अमित शाह का ब्लॉग बम
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 15 Feb 2016 12:34 PM
ऐप पर पढ़ें

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने एक ब्लॉग लिखा है। इस ब्लॉग में उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। जेएनयू विवाद पर उन्होंने राहुल गांधी को आडे हाथ लेते हुए लिखा है," केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की सफलता से निराश और हताश कांग्रेस गहरे अवसाद से ग्रस्त है। पार्टी और उसके नेता यह समझ नहीं पा रहे हैं कि इस अवसाद की अवस्था में वो देश के समक्ष कैसे एक जिम्मेदार राजनीतिक दल की भूमिका निभायें।"

अमित शाह ने आगे लिखा है," कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी तो इस हताशा में देश विरोधी और देश हित का अंतर तक नहीं समझ पा रहे हैं। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू ) में जो कुछ भी हुआ उसे कहीं से भी देश हित के दायरे में रखकर नहीं देखा जा सकता है। देश के एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में देश विरोधी नारे लगें और आतंकवादियों की खुली हिमायत हो, इसे कोई भी नागरिक स्वीकार नहीं कर सकता। लेकिन कांग्रेस उपाध्यक्ष और उनकी पार्टी के अन्य नेताओं ने जेएनयू जाकर जो बयान दिए हैं उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनकी सोच में राष्ट्रहित जैसी भावना का कोई स्थान नहीं है।"

बीजेपी अध्यक्ष ने लिखा है,"इन छात्रों को सही ठहराकर राहुल गांधी किस लोकतांत्रिक व्यवस्था की वकालत कर रहे हैं। क्या राहुल गांधी के लिए राष्ट्रभक्ति की परिभाषा यही है? देशद्रोह को छात्र क्रान्ति और देशद्रोह के खिलाफ कार्यवाही को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर कुठाराघात का नाम देकर उन्होंने राष्ट्र की अखण्डता के प्रति संवेदनहीनता का परिचय दिया है। मैं उनसे पूंछना चाहता हूँ कि इन नारों का समर्थन करके क्या उन्होंने देश की अलगाववादी शक्तियों से हाथ मिला लिया है? क्या वह स्वतंत्रता की अभिवक्ति की आड़ में देश में अलगाववादियों को छूट देकर देश का एक और बंटवारा करवाना चाहते हैं?"

उन्होंने राहुल गांधी से माफी की मांग करते हुए लिखा है," मैं कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गाँधी और उपाध्यक्ष राहुल गाँधी से ऊपर उल्लेखित सवालों का 125 करोड़ देशवासियों की ओर से जवाब मांगता हूँ और यह भी मांग करता हूँ कि राहुल गाँधी अपने इस कृत्य के लिए देश से मांफी मांगे।"

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें