फोटो गैलरी

Hindi Newsअमेरिकी लड़की के साथ छेड़खानी करने वाला टैक्सी चालक गिरफ्तार

अमेरिकी लड़की के साथ छेड़खानी करने वाला टैक्सी चालक गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने पिछले सप्ताह यहां के चितरंजन पार्क इलाके में 20 साल की एक अमेरिकी पर्यटक के साथ छेड़छाड़ मामले के आरोपी एक निजी कपंनी के टैक्सी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी...

अमेरिकी लड़की के साथ छेड़खानी करने वाला टैक्सी चालक गिरफ्तार
एजेंसीFri, 31 Jul 2015 12:51 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली पुलिस ने पिछले सप्ताह यहां के चितरंजन पार्क इलाके में 20 साल की एक अमेरिकी पर्यटक के साथ छेड़छाड़ मामले के आरोपी एक निजी कपंनी के टैक्सी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आज बताया कि आरोपी देवराज चौहान को कल रात उसके घर लक्ष्मीबाई नगर से गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने बताया भारत यात्रा पर आयी लड़की अमेरिका रवाना हो गयी है। कल आरोपी के खिलाफ चितरंजन पार्क थाना में एक मामला दर्ज कराया गया।

इससे पहले महाराष्ट्र के अहमदनगर में तोपखाना थाना में 28 जुलाई को एक मामला दर्ज किया गया था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कथित रूप से अन्य पर्यटकों के साथ लड़की दिल्ली आयी थी और उसने ऑनलाइन टैक्सी बुक की थी। वह चितरंजन पार्क इलाके में एक होटल में रूकी हुयी थी।

पुलिस ने बताया, इस घटना के बाद वह अहमदनगर में एक अध्यात्मिक केन्द्र चली गयी। शुरू में उसने घटना के बारे में डर के मारे किसी को नहीं बताया लेकिन अहमदनगर आने पर उसने अपने साथियों को घटना की जानकारी दी।

बाद में, उसने अहमदनगर के पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और घटना के बारे में उसे बताया जिसके बाद चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें