चिड़ियाघर में जानवरों को गर्मी से छुटकारा दिलाने के लिए विशेष इंतजाम
जानवरों को गर्मी से निजात दिलाने के लिए दिल्ली के चिड़ियाघर में प्रशासन ने कई विशेष इंतजाम किए हैं। जानवरों के बाड़े में पानी का छिड़काव करने वाले यंत्र और कूलरों को लगाया गया है। चिडि़याघर के...
जानवरों को गर्मी से निजात दिलाने के लिए दिल्ली के चिड़ियाघर में प्रशासन ने कई विशेष इंतजाम किए हैं। जानवरों के बाड़े में पानी का छिड़काव करने वाले यंत्र और कूलरों को लगाया गया है।
चिडि़याघर के प्रशासक रियाज खान के अनुसार गर्मियों को देखते हुए जानवरों के खानपान में बदलाव किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य फेरबदल भी किए गए हैं।
उन्होंने कहा, गर्मियों की तैयारी में मांसाहारी पशुओं के खुराक में एक से दो किलो की कटौती की गई है। तालाबों को पानी से लबालब भर दिया गया है। जानवरों को नहलाने के लिए प्रेशर पंपो का इस्तेमाल किया जाता है। पिंजरों की छतों पर जालियों को लगाया गया है, ताकि जानवरों को सीधी सूरज की किरणों से बचाया जा सके।
इसके अलावा बाड़ों से लकडियों के प्लेटफॉर्म को हटाया गया है और पंखे, कूलर वगैरह का इंतजाम किया गया है।