फोटो गैलरी

Hindi Newsहर्षोल्लास से मना प्रकृति पर्व सरहुल

हर्षोल्लास से मना प्रकृति पर्व सरहुल

प्रदेश में सोमवार को सरहुल का पर्व हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। इस प्रकृति पर्व की अगवानी में हजारों की संख्या में लोग घरों से निकले और नाच-गाकर उत्सव का आनंद लिया। सरहुल पर झारखंड की सतरंगी संस्कृति...

हर्षोल्लास से मना प्रकृति पर्व सरहुल
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 24 Mar 2015 12:36 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश में सोमवार को सरहुल का पर्व हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। इस प्रकृति पर्व की अगवानी में हजारों की संख्या में लोग घरों से निकले और नाच-गाकर उत्सव का आनंद लिया। सरहुल पर झारखंड की सतरंगी संस्कृति के भी दर्शन होते हैं। इस पर्व को मनाने राजधानी रांची में भी शाम के समय सड़कों पर जन सैलाब उमड़ा। कोने-अंतरे से लेकर राजधानी के आसपास के क्षेत्रों से लोग जुलूस की शक्ल में राजधानी की सड़कों पर छा गए। इससे पहले सुबह विभिन्न सरना स्थलों पर श्रद्धापूर्वक पूजा हुई। दोपहर के बाद लोगों का हर कदम अलबर्ट एक्का चौक की तरफ बढ़ने लगा। शाम ढलते-ढलते अलबर्ट एक्का, कचहरी चौक, मेन रोड आदि सड़कों पर तिल रखने की भी जगह नहीं थी। आसमान में लहराते झंडे झारखंडी संस्कृति की अद्भुत छटा बिखेर रहे थे।

मौसम की हुई भविष्यवाणी
सरहुल पर पाहनों ने मौसम के बारे में भविष्यवाणी की। हतमा के मुख्य पाहन जगलाल पाहन के अनुसार इस साल मानसून देर से शुरू होगा। झारखंड की सभी दिशाओं में सामान्य बारिश होगी। इसके कारण फसल अच्छी होने की संभावना है। यह बात उन्होंने एक दिन पहले घड़ों में रखे गए जल की स्थिति को देखकर अनुमान लगाया।

 

 

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें