फोटो गैलरी

Hindi Newsझारखंड राज्यसभा उपचुनाव: वोटिंग जारी, सत्ता पक्ष के सभी वोट पड़े

झारखंड राज्यसभा उपचुनाव: वोटिंग जारी, सत्ता पक्ष के सभी वोट पड़े

राज्यसभा में झारखंड की एक सीट के लिए हो रहे उपचुनाव की वोटिंग जारी है। सत्ता पक्ष के सभी 47 विधायकों ने वोट डाल दिए। एनडीए उम्मीदवार एमजे अकबर का समर्थन करनेवाली जयभारत समानता पार्टी की विधायक और...

झारखंड राज्यसभा उपचुनाव: वोटिंग जारी, सत्ता पक्ष के सभी वोट पड़े
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 02 Jul 2015 01:29 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्यसभा में झारखंड की एक सीट के लिए हो रहे उपचुनाव की वोटिंग जारी है। सत्ता पक्ष के सभी 47 विधायकों ने वोट डाल दिए। एनडीए उम्मीदवार एमजे अकबर का समर्थन करनेवाली जयभारत समानता पार्टी की विधायक और पूर्व सीएम मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा ने अभी तक वोट नहीं डाला है।

विपक्ष की ओर से चुनाव लड़ रहे झामुमो के हाजी हुसैन अंसारी के पक्ष में झाविमो के दो, कांग्रेस के चार और वामदलों के दो विधायक ने वोट डाले। झामुमो के विधायकों का वोट पड़ना अभी बाकी है। झापा के एनोस एक्का और नौजवान संघर्ष मोर्चा के  विधायक भानू प्रताप शाही अलग-अलग मामलों में बिरसा केंद्रीय कारा में बंद हैं। भाकपा माले और मासस ने हाजी हुसैन अंसारी को समर्थन देने का ऐलान किया है।

वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाकर कांग्रेस और झामुमो ने राज्यसभा चुनाव में अभी तक वोट नहीं डाला है। इस मामले में दोनों दलों ने चुनाव आयोग से शिकायत करने का निर्णय लिया है। सूचना है कि भाजपा विधायक रामकुमार पाहन को वोटर लिस्ट में झामुमो का बताया गया है। वहीं झाविमो और अन्य निर्दलीय विधायक अपना वोट डाल चुके हैं।
 
वोटों का आंकड़ा

सत्ता पक्ष: भाजपा - 43 और आजसू - 04,  गीता कोड़ा (01)
विपक्ष:  झामुमो - 19, कांग्रेस - 06, झाविमो - 02, मासस - 01, भाकपा माले - 01, झापा - 01, बसपा -01, नौजवान संघर्ष मोर्चा - 01

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें