तमिलनाडु में कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं: राजनाथ
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री जे जयललिता के स्वास्थ्य की ताजा हालत को देखते हुए तमिलनाडु में कानून व्यवस्था की समस्याएं शुरू होने की आशंका को आज खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, कान
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री जे जयललिता के स्वास्थ्य की ताजा हालत को देखते हुए तमिलनाडु में कानून व्यवस्था की समस्याएं शुरू होने की आशंका को आज खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। कानून व्यवस्था अब तक चिंता का विषय नहीं है।
राजनाथ सिंह ने रविवार रात तमिलनाडु के राज्यपाल सी विद्यासागर राव से बात कर जयललिता के स्वास्थ्य के बारे में पूछा था।
मुख्यमंत्री को कल दिल का दौरा पड़ने के बाद चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज अस्पताल ने कहा कि उनकी हालत अब भी बेहद नाजुक है। अस्पताल ने कहा कि उन्हें कई जीवनरक्षक प्रणालियों पर रखा गया है।
वेंकैया ने अस्पताल का दौरा किया
जयललिता को देखने पहुंचे केंद्रीय विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने सोमवार को अपोलो अस्पताल का दौरा किया। वह शाम को यहां पहुंचे और करीब 30-40 मिनट अस्पताल में रहे। हालांकि उन्होंने मीडिया से बात नहीं की।
तमिलनाडु में कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं: राजनाथ
इस बीच गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि केंद्र सरकार तमिलनाडु की स्थिति पर करीब से नजर बनाए हुए है और कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए सभी कोशिशें की जा रही है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
गृह मंत्रालय के अधिकारी लगातार तमिलनाडु सरकार के अधिकारियों के संपर्क में हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि तमिलनाडु में कानून—व्यवस्था की हालत सामान्य है और राज्य प्रशासन की मदद के लिए वहां पयार्प्त केंद्रीय बल मौजूद हैं।
उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर देश के कई हिस्सों से तत्काल हवाई मार्ग से तमिलनाडु ले जाने के लिए सीआरपीएफ के त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ) के करीब 900 कर्मियों को तैयार रखा गया है।
तमिलनाडु में कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं: राजनाथ
अन्नाद्रमुक विधायकों की बैठक स्थगित
तमिलनाडु में सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक विधायकों की बैठक सोमवार को स्थगित कर दिया गया। मुख्यमंत्री जयललिता की नाजुक स्थिति के मद्देनजर बैठक में अहम मुद्दों पर चर्चा होनी थी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि बैठक सोमवार शाम छह बजे होने वाली थी। इसमें जयललिता के बिगड़ते स्वास्थ्य के मददेनजर विभिन्न रणनीतियां तैयार की जानी थीं, लेकिन यहां अन्नाद्रमुक मुख्यालय पर विधायकों के जुटने के बावजूद चर्चा नहीं हो सकी।
जयललिता की हालत नाजुक बने रहने के साथ चेन्नई में आज करीब करीब पूर्ण बंदी की स्थिति बनी रही। दुकानें और दूसरे प्रतिष्ठान बंद रहे तथा कामकाजी लोग घर जल्दी लौट गए। कुछ लोगों ने आज शाम मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य को लेकर गलत खबर प्रसारित करने वाले कुछ टीवी चैनलों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
#Apollo ने कहा, अम्मा के निधन की खबर गलत, दुआओं के बीच इलाज जारी
तमिलनाडु में कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं: राजनाथ