फोटो गैलरी

Hindi Newsनेपाल में महाराष्ट्र के 1200 पर्यटकों से संपर्क हुए

नेपाल में महाराष्ट्र के 1200 पर्यटकों से संपर्क हुए

नेपाल में आए भूकंप के बाद महाराष्ट्र के अब तक 1200 पर्यटकों से संपर्क स्थापित किया जा चुका है। इसमें से 300 लोग सुरक्षित लौट आए हैं। यह जानकारी आपदा प्रबंधन विभाग के निदेशक सुहास दिवसे ने पत्रकारों...

नेपाल में महाराष्ट्र के 1200 पर्यटकों से संपर्क हुए
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 27 Apr 2015 07:35 PM
ऐप पर पढ़ें

नेपाल में आए भूकंप के बाद महाराष्ट्र के अब तक 1200 पर्यटकों से संपर्क स्थापित किया जा चुका है। इसमें से 300 लोग सुरक्षित लौट आए हैं। यह जानकारी आपदा प्रबंधन विभाग के निदेशक सुहास दिवसे ने पत्रकारों को दी।

उन्होंने बताया कि नेपाल गए महाराष्ट्र के सभी पर्यटक सुरक्षित हैं। भूकंप ग्रस्त नेपाल में राहत और बचाव कार्य के लिए डाक्टरों की चार टीमें भेजी गई हैं जबकि दो टीमों को तैयार रहने के लिए कहा गया है। यह टीम आठ-आठ डाक्टरों की बनाई गई है।
दिवसे के मुताबिक महाराष्ट्र के 1200 लोगों के बारे में जानकारी जुटाने में सफलता मिली है। इसमें से 30 लोगों से अब तक संपर्क नहीं हो पाया है। लेकिन उनके भी सुरक्षित होने की जानकारी मिल रही है। उन्होंने बताया कि रविवार की रात में 90 लोग नेपाल से वापस लौट आए हैं। महाराष्ट्र से 16 सदस्यों वाला पर्वतारोहियों का दल और ठाणे से ट्र्रेंकग के लिए नेपाल गए लोग भी सुरक्षित हैं।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें