फोटो गैलरी

Hindi Newsदिल्ली में झमाझम बारिश, लोगों को मिली गर्मी से राहत

दिल्ली में झमाझम बारिश, लोगों को मिली गर्मी से राहत

देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह हुई बारिश तापमान में गिरावट लेकर आई है। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में और बारिश होने की संभावना...

दिल्ली में झमाझम बारिश, लोगों को मिली गर्मी से राहत
एजेंसीMon, 06 Jul 2015 10:43 AM
ऐप पर पढ़ें

देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह हुई बारिश तापमान में गिरावट लेकर आई है। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में और बारिश होने की संभावना जताई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि आसमान में मुख्य तौर पर बादल रहेंगे और कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश पड़ सकती है।

दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। शहर में सुबह 8.30 बजे तक छह मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वातावरण में 92 फीसदी आद्रता दर्ज की गई। दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 31.2 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

बिहार में तापमान लुढ़का
राजधानी पटना सहित पूरे बिहार में रविवार शाम से हो रही बारिश सोमवार को भी जारी है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य में बारिश होने के आसार जताए हैं। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

भागलपुर का सोमवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री, गया का 24 डिग्री तथा पूर्णिया का 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस, गया का 37.6 डिग्री तथा भागलपुर का 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में 86.20 मिलीमीटर, गया में 131.60 मिलीमीटर तथा भागलपुर में 65.40 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें