फोटो गैलरी

Hindi Newsरामेश्वरम पहुंचा कलाम का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन के लिए हजारों लोग जुटे

रामेश्वरम पहुंचा कलाम का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन के लिए हजारों लोग जुटे

पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की आखिरी झलक पाने के लिए उनके पैतृक शहर रामेश्वर में लोगों का विशाल हुजूम उमड़ा। जिसमें खासकर स्कूल और कॉलेज के छात्र शामिल थे। दिल्ली से वायुसेना के सी-130 जे...

रामेश्वरम पहुंचा कलाम का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन के लिए हजारों लोग जुटे
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 29 Jul 2015 08:17 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की आखिरी झलक पाने के लिए उनके पैतृक शहर रामेश्वर में लोगों का विशाल हुजूम उमड़ा। जिसमें खासकर स्कूल और कॉलेज के छात्र शामिल थे।

दिल्ली से वायुसेना के सी-130 जे सुपर हर्क्यूलिस विमान से डॉक्टर कलाम का पार्थिव शरीर करीब साढे 12 बजे मदुरै पहुंचा। पार्थिव शरीर के साथ रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री एम वेंकैया नायडू, सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं जहाजरानी राज्यमंत्री पी. राधाकृष्णन, मेघालय के राज्यपाल वी षनमुगनाथन और डॉक्टर कलाम के भतीजे थे। मदुरै से हेलीकॉप्टर से पार्थिव शरीर मंडपम ले जाया गया। मंडपम से सड़क मार्ग से पार्थिव शरीर रामेश्वरम पहुंचा। यहां बस स्टैंड के पास बड़ी संख्या में लोग पूर्व राष्ट्रपति के अंतिम दर्शन के लिए जुटे हैं। उनके पार्थिव शरीर को गुरुवार की सुबह 11:30 बजे मंडपम के पास पकारम्बू में सुपुर्दे खाक जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचेंगे
डॉक्टर कलाम के अंतिम संस्कार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से समेत देश के कई मुख्यमंत्री व राजनेता हिस्सा लेंगे। केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने प्रधानमंत्री के आने की पुष्टि की है। हालांकि खराब सेहत के कारण तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता इस मौके पर नहीं पहुंच सकेंगी। तमिलनाडु सरकार के मंत्री ओ़ पन्नीरसेलवम ने अंतिम संस्कार की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जयललिता ने राज्य सरकार के सात मंत्रियों को इंतजाम देखने के लिए नियुक्त किया है।

तमिलनाडु में अवकाश
तमिलनाडु सरकार ने 30 जुलाई को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। श्रम विभाग ने सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों में अवकाश घोषित करने को कहा है। उधर पुड्डुचेरी में भी सरकार और औद्योगिक संगठनों ने अवकाश का ऐलान किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें