फोटो गैलरी

Hindi Newsपाकिस्तान ने 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

पाकिस्तान ने 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) ने रविवार को गुजरात तट के पास से 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया और दो नौकाओं को जब्त कर लिया। नेशनल फिशवर्क्स फोरम (एनएफएफ) के सचिव मनीष लोधारी ने...

पाकिस्तान ने 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया
एजेंसीSun, 07 Feb 2016 05:17 PM
ऐप पर पढ़ें

पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) ने रविवार को गुजरात तट के पास से 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया और दो नौकाओं को जब्त कर लिया।

नेशनल फिशवर्क्स फोरम (एनएफएफ) के सचिव मनीष लोधारी ने बताया कि पीएमएसए ने इन मछुआरों को अंतरराष्ट्रीय समुद्र सीमा रेखा के पास गिरफ्तार किया है। ये मछुआरे पांच-छह दिन पहले गुजरात के द्वारका जिला स्थित तटीय शहर ओखा से रवाना हुए थे।

लोधारी ने बताया, वापस लौटे मछुआरों से हमें घटना का पता चला। मछली पकड़ने की दो नौकाओं पर सवार 12 मछुआरों को पीएमएसए ने पकड़ लिया है और उन्हें कराची ले जाया गया है।

पीएमएसए ने पिछले साल जनवरी, मार्च, अप्रैल और अक्तूबर में गुजरात से करीब 198 मछुआरों को गिरफ्तार किया और 35 नौकाएं जब्त कीं थीं।

इससे पहले, भारतीय तटरक्षकों ने शनिवार को भारतीय समुद्र क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने वाली एक पाकिस्तानी नौका और 11 पाकिस्तानी मछुआरों को कच्छ जिला में जखाउ तट से पकड़ा था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें