फोटो गैलरी

Hindi NewsEXCLUSIVE: पूरे देश में कारों पर अब नहीं लगेगा टोल...!

EXCLUSIVE: पूरे देश में कारों पर अब नहीं लगेगा टोल...!

सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी राष्ट्रीय राजमार्ग के मुसाफिरों को जल्द ही तोहफा देने जा रहे हैं। इसके तहत देशभर के टोल प्लाजा पर स्थानीय वाहनों को टोल मुक्त करने की योजना है। यानी जिस जिले...

EXCLUSIVE: पूरे देश में कारों पर अब नहीं लगेगा टोल...!
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 27 May 2015 10:21 AM
ऐप पर पढ़ें

सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी राष्ट्रीय राजमार्ग के मुसाफिरों को जल्द ही तोहफा देने जा रहे हैं। इसके तहत देशभर के टोल प्लाजा पर स्थानीय वाहनों को टोल मुक्त करने की योजना है। यानी जिस जिले में टोल प्लाजा हैं, उसी जिले में पंजीकृत वाहनों से टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा।

सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्थानीय बस, ट्रक व कारों से टोल टैक्स समाप्त करने की योजना है। ऐसे वाहन दिन जितनी बार चाहे चक्कर लगाएं, उन्हें टैक्स नहीं देना पड़ेगा। हालांकि, नेशनल परमिट वाले ट्रकों को टोल से छूट नहीं मिलेगी। दूसरे जिले के वाहनों से टोल लिया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि मंत्रालय ने कैबिनेट नोट तैयार कर लिया है। जिसे जल्द ही कैबिनैट की बैठक में पेश किया जाएगा।

मालूम हो कि यूपीए सरकार ने जिले के वाहनों को टोल टैक्स में अधिकतम 50 फीसदी तक टोल टैक्स में छूट दी थी। सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक कदम आगे बढ़ते हुए स्थानीय वाहनों से टोल टैक्स से 100 प्रतिशत छूट देने का फैसला किया है।

पूरे देश में कारों पर नहीं लगेगा टोल...!
सूत्रों का कहना है कि गडकरी देशभर में कारों पर टोल टैक्स समाप्त करने की योजना बना रहे हैं। उनका तर्क है कि व्यवसायिक वाहनों व निजी वाहनों की संख्या लगभग बराबर है, लेकिन निजी वाहन (कारों) से टोल टैक्स मद में सिर्फ 14 फीसदी राजस्व प्राप्त हो रहा है।

2013 में 1,14,000 करोड़ टोल टैक्स में निजी वाहनों से महज 1,600 करोड़ रुपये राजस्व हासिल हुआ। कारों से होने वाले नुकसान की भरपाई व्यवसायिक वाहनों से पूरी की जाएगी। वहीं, शहरों के समीप के टोल प्लाजा पर कारों की लंबी कतार लग जाती है। जाम से घंटों लोगों को जूझना पड़ता है। इससे प्रदूषण भी बढ़ता है। परिवहन मंत्रालय टोल नीति 2007 में बदलाव कर कारों को टोल से छूट देने की तैयारी कर रहा है। वर्तमान में देशभर में राष्ट्रीय राजमार्गों पर 365 टोल प्लाजा हैं।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें