फोटो गैलरी

Hindi Newsकिरण को पीएम ने किया सम्मानित, 5000 लोगों का बनाया डिजिटल लॉकर

किरण को पीएम ने किया सम्मानित, 5000 लोगों का बनाया डिजिटल लॉकर

दिल्ली में बुधवार को डिजिटल इंडिया वीक के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गिरिडीह की वीएलई (प्रज्ञा केन्द्र संचालक) किरण कुमारी को लैपटॉप व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। उन्हें...

किरण को पीएम ने किया सम्मानित, 5000 लोगों का बनाया डिजिटल लॉकर
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 02 Jul 2015 03:36 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली में बुधवार को डिजिटल इंडिया वीक के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गिरिडीह की वीएलई (प्रज्ञा केन्द्र संचालक) किरण कुमारी को लैपटॉप व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। उन्हें प्रज्ञा केन्द्र के माध्यम से डिजिटल साक्षर मिशन में बेहतर कार्य करने के लिए यह सम्मान मिला है। किरण ने अपने सेंटर पर जून माह में पांच हजार लोगों का डिजिटल लॉकर बनाया है।

डिजीटल साक्षर मिशन के तहत सीएससी सेंटरों में बेहतर कार्य करनेवाले प्रत्येक राज्य की एक-एक वीएलई का चयन प्रधानमंत्री पुरस्कार के लिए किया गया था। इसमें झारखंड से किरण कुमारी का चयन हुआ था। किरण कुमारी गिरिडीह जिले के धनवार प्रखंड की बोदगो पंचायत की वीएलई हैं। वह अपने सीएससी सेंटर से विभिन्न तरह की सेवाएं लोगों को मुहैया करा रही हैं।

क्या-क्या सेवा उपलब्ध कराई
किरण मतदाता पहचान पत्र में गलती में सुधार करना, नया मतदाता पहचान पत्र बनाना, आधार कार्ड बनाना, इसमें सुधार करना, आधार कार्ड व वोटर कार्ड को पीवीसी कार्ड में प्रिंट, रेलवे रिजर्वेशन, जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाना जैसी सेवाएं लोगों को समय पर उपलब्ध कराती रहीं है। 

पहले मैं गृहिणी थी। आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रज्ञा केंद्र से जुड़ी और लोगों को सेवा देने लगीं। इसी क्षेत्र में मैंने पहचान बनाने की ठानी और सफल रही। प्रधानमंत्री से सम्मान पाकर काफी गौरवान्वित महसूस कर रही हूं।
- किरण कुमारी, संचालक प्रज्ञा केंद्र, बोदगो, राजधनवार
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें