फोटो गैलरी

Hindi News13 साल की बेटी से बाप कर रहा था दुष्कर्म, हुई गर्भवती

13 साल की बेटी से बाप कर रहा था दुष्कर्म, हुई गर्भवती

सागरपुर इलाके में एक बाप न वहशीपन दिखाते हुए अपनी बेटी से दुष्कर्म करता रहा, परिवार को भी इस बारे में जानकारी तब हुई जब 13 साल की किशोरी गर्भवती हुई। उसे पेटदर्द और उल्टी हुई। जिसके बाद परिजन उसे...

13 साल की बेटी से बाप कर रहा था दुष्कर्म, हुई गर्भवती
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 16 Jan 2017 09:10 PM
ऐप पर पढ़ें

सागरपुर इलाके में एक बाप न वहशीपन दिखाते हुए अपनी बेटी से दुष्कर्म करता रहा, परिवार को भी इस बारे में जानकारी तब हुई जब 13 साल की किशोरी गर्भवती हुई। उसे पेटदर्द और उल्टी हुई। जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए डीडीयू अस्पताल ले गये। यहां मेडिकल जांच के बाद पता चला कि लड़की को 12 सप्ताह से गर्भवती है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया है। 

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 13 साल की किशोरी का परिवार मूलत: यूपी का रहने वाला है। 50 वर्षीय आरोपी पिता सागरपुर इलाके में मोल्डर का काम करता है। किशोरी की मां मायापुरी इलाके में एक फैक्ट्री में काम करता है। किशोरी सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा है। पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि  दोपहर के समय जब मां और इसका भाई घर से बाहर होते थे तब पिता उसके पास आता था और उसके साथ दुष्कर्म करता था। उसने किशोरी को यह भी धमकी दी थी कि अगर इस बारे में उसने किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। इस कारण पीड़िता किसी को कुछ नहीं बता रही थी। 

13 जनवरी को किशोरी को अचानक पेट में दर्द होने लगा, वह लगातार उल्टी करने लगी। इसके बाद  उसकी मां और भाई उसे इलाज के लिए लेकर दीनदयाल अस्पताल ले गये। जहां डॉक्टरों ने मेडिकल जांच के दौरान पाया कि किशोरी 3 माह से गर्भवती है। यहीं से इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई, इसके बाद सागरपुर थाने के पुलिस अधिकारियों ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर दुष्कर्म और पॉस्को के तहत केस दर्ज किया गया है। 

बचपन से ही करता था छेड़खानी 
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पिता उस पर बचपन से ही गलत नजर रखता था, उसने कई बार मां को इस बारे में बताने के बारे में सोचा लेकिन पिता की धमकी के कारण वह उसे नहीं बता पाई। उसने पुलिस को बताया कि वह बचपन से ही उसके अभद्र तरीके से छूता था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें