फोटो गैलरी

Hindi Newsसिविल सेवा परीक्षा के नतीजे आज घोषित होंगे

सिविल सेवा परीक्षा के नतीजे आज घोषित होंगे

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से आयोजित की गई 2014 की सिविल सेवा परीक्षा के अंतिम परिणाम शनिवार शाम को घोषित किए जाएंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि आयोग...

सिविल सेवा परीक्षा के नतीजे आज घोषित होंगे
एजेंसीSat, 04 Jul 2015 01:23 AM
ऐप पर पढ़ें

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से आयोजित की गई 2014 की सिविल सेवा परीक्षा के अंतिम परिणाम शनिवार शाम को घोषित किए जाएंगे।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि आयोग साक्षात्कार खत्म होने के महज चार दिन के भीतर ही अंतिम परिणाम की घोषणा करेगा। अभ्यर्थी अपना परिणाम www.upsc.gov.in पर देख सकते हैं।

इस प्रतिष्ठित परीक्षा के जरिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) सहित कई अन्य केंद्रीय सेवाओं के लिए अधिकारियों का चयन किया जाता है। अधिकारी ने बताया कि इस बार सिविल सेवा परीक्षा के जरिए कुल 1,364 पद भरे जाने हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें