फोटो गैलरी

Hindi Newsबिहार व यूपी के 74 मजदूर कर्नाटक में बंधक बनाये गये

बिहार व यूपी के 74 मजदूर कर्नाटक में बंधक बनाये गये

बिहार व यूपी के 74 मजदूर कनार्टक के एक सीमेंट फैक्ट्री के ठेकेदार के यहां बंधक बने हुए हैं। इनमें सारण के एक दर्जन से अधिक मजदूर शामिल हैं। मजदूरों को तीन माह का मजदूरी भी ठेकेदार ने नहीं दिया है।...

बिहार व यूपी के 74 मजदूर कर्नाटक में बंधक बनाये गये
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 27 Apr 2015 07:39 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार व यूपी के 74 मजदूर कनार्टक के एक सीमेंट फैक्ट्री के ठेकेदार के यहां बंधक बने हुए हैं। इनमें सारण के एक दर्जन से अधिक मजदूर शामिल हैं। मजदूरों को तीन माह का मजदूरी भी ठेकेदार ने नहीं दिया है। इससे उनके सामने भोजन की समस्या उत्पन्न हो गई है। तीन दिन से वे भूखे रह रहे हैं। मजदूरों ने इस बात की जानकारी अपने-अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को फोन कर दी है। सारण के मजदूरों ने अमनौर विधायक कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मंटू सिंह को मैसेज भेज जानकारी दी है और मदद की गुहार लगायी है।

आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ ने मजदूरों से बात की तो उन्होंने बताया कि वे कर्नाटक के हैदराबाद के सीतापुर स्थित एक नामी सीमेंट कंपनी के ठेकेदार के अंडर में काम कर रहे थे। जब लगातार जनवरी से मार्च तीन माह की  मजदूरी ठेकेदार ने नहीं दी तो ठेकेदार से कारण पूछा। इस पर ठेकेदार ने स्थानीय रंगदारों से जान से मारने की धमकी दिला दी। इतना ही नहीं, आये दिन वह असामाजिक तत्वों से धमकी व गाली दिलवाते हुए काम कराता है। रुपया नहीं रहने के कारण वे कई दिनों से भोजन तक नहीं किए हैं।

मजदूरों में अनिल प्रसाद, संतोष मिश्रा व अन्य ने विधायक से जल्द से जल्द मदद करने की गुहार लगायी है। उन्होंने कहा कि सभी मजदूरों की मजूदरी लगभग 19 लाख बकाया है। विधायक ने मामले को गंभीर मानते हुए डीएम दीपक आनंद से बात की और अपने स्तर से हल निकालने को कहा। डीएम ने आश्वासन दिया कि जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें