सिर्फ एक गलती और मौत... जानिए भारत में कहां हैं 7 खतरनाक सड़कें?
आपने दुनियाभर में खतरनाक सड़कें इंटरनेट पर या फिर वायरल हुई वीडियो में जरूर देखा होगा। भारत में भी ऐसा कई खतरनाक सड़कें हैं, जहां न सिर्फ जाना तो दूर हर पल मौत का खतरा मंडराता रहत
आपने दुनियाभर में खतरनाक सड़कें इंटरनेट पर या फिर वायरल हुई वीडियो में जरूर देखा होगा। भारत में भी ऐसा कई खतरनाक सड़कें हैं, जहां न सिर्फ जाना तो दूर हर पल मौत का खतरा मंडराता रहता है। यदि यहां आप वहां गाड़ी ड्राइव कर रहे हैं या फिर सफर करने की सोच रहे हैं तो यह समझ लीजिए कि मौत हर पल आपके पीछे साए की तरह चल रही है। खतरनाक खाई, खराब और टूटी हुए सड़के, पहाड़ों से पत्थरों का गिरने का खतरा और किसी भी वक्त बारिश होने पर गाड़ी का फिसलना आम बात है। यहां पर जाने वाला शख्स या तो लोकल व्यक्ति हो सकता है या फिर ऐसी सड़कों पर चलने का आदी हो चुका हो। फिलहाल हम आपको आज बता रहे हैं भारत की सबसे खतरनाक वाली 8 जगहों के बारे में, जिन्हें शायद ही जानते हों आप...
1. जोजिला पास
लद्दाख और कश्मीर के बीच के दौरान सफर करने पर जोजिला पास का खतरनाक सड़क देखने को मिलेगी। यह भारत की सबसे खतरनाक सड़कों में से एक है। यहां की ऊचांई 3538 मीटर (11575 फीट) है। यहां की सड़कें बर्फ से ढकी हुई होती है, कहां कब अचानक मोड़ पर खाई मिल जाए या फिर गड्ढा मिल जाए इसका कोई भरोसा नहीं होता है। जोजिला पास कुल 9 किमी का है, लेकिन सफर करने के दौरान आपको हर वक्त यही महसूस होगा कि कब
मौत सामने आ जाए इसका कोई भरोसा नहीं। भूस्खलन, बर्फ की कीचड़ या फिर खराब मौसम अक्सर लोगों को मौत के मुंह में जाने का अहसास करा देती है।
सिर्फ एक गलती और मौत... जानिए भारत में कहां हैं 7 खतरनाक सड़कें?
2. नेरल-मैथेरन रोड
महाराष्ट्र में नरेल-मैथेरन रोड पर जाते वक्त पहाड़ों के बीच कुछ जगहें घुमावदार और खतरनाक सड़क है। ऐसी भयावह मोड़ देखकर जरूर मौत का डर सता सकती है, क्योंकि यदि ड्राइव करते वक्त छोटी-सी गलती करेंगे तो सीधे मौत के मुंह में जाना पड़ेगा। यहां पर सफर के दौरान गाड़ी बिल्कुल धीरे चलाना होगा। इतना ही नहीं चढ़ान ज्यादा होने की वजह से गाड़ी के फिसलने का भी डर बना रहता है। यदि आप ऐसी जगह पर ड्राइव नहीं कर सकते तो इन सड़को पर टैक्सी भी मिल जाती है, जोकि बिल्कुल एक्सपर्ट होते हैं। यहां पर ड्राइव करने के लिए आपको ड्राइवर तक भी मिल जाएंगे।
सिर्फ एक गलती और मौत... जानिए भारत में कहां हैं 7 खतरनाक सड़कें?
3. नेशनल हाईवे 22
भारत में खतरनाक सड़कों में नेशनल हाईवे 22 का नाम सबसे पहले आता है। यह एक ऐसा हाईवे है जिसे 'हाईवे टू हेल' के नाम से भी जाना जाता है। यहां के भयानक मोड़ और डरावने टनल देख सीधे मौत का अहसास दिलाता है। इतना ही नहीं ऊंचाईयों से गिरने वाले विशाल पत्थर आपकी जान ले सकती है। यह सड़क न सिर्फ भारत में ही बल्कि दुनिया के खतरनाक रास्तों में एक माना जाता है।
सिर्फ एक गलती और मौत... जानिए भारत में कहां हैं 7 खतरनाक सड़कें?
4. चांगला
गाड़ी चलाने वाला व्यक्ति जब भी यहां से गुजरता है तो उसकी जान अटकी हुई होती है, क्योंकि ऐसा खतरनाक रास्ता कभी भी कहीं भी जान ले सकता है। चांगला की ज्यादातर जगहें सालभर बर्फ से ढकी हुई होती है। यहां पर हमेशा भारतीय सेना मौजूद होती है, क्योंकि अक्सर बर्फ गिरने की वजह से लंबा जाम लग जाता है और यहां की सड़के मोटी बर्फ की चादर ओढ़ लेती है। जिसे दिन-रात सेना के जवान रास्ते को साफ रखने में मदद करते हैं। यहां पर जाते वक्त गरम कपड़े और दवाईयां जरूर साथ में ले जाना चाहिए। यहां की ठंडी हवाएं आपको स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती है।
सिर्फ एक गलती और मौत... जानिए भारत में कहां हैं 7 खतरनाक सड़कें?
5. लेह-मनाली हाईवे
लेह-मनाली हाईवे पर ड्राइविंग करना सबसे कठिन और परेशानी का सामना करने वाला रूट कहा जाता है। यहां की ऊंचाई 13000 फीट से ज्यादा है, जोकि सबसे खतरनाक हाईवे में से एक है। पहाड़ों पर बना यह हाईवे टू-वे है, जहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। ट्रक और भारी-भरकम वाहन हमेशा यहां से गुजरती है। ट्रक के पलटने की खबर अक्सर सुनाई देती है। इतना ही नहीं, ट्रक और 4 व्हीलर की गाड़ियों में हमेशा समस्या आती रहती है।
सिर्फ एक गलती और मौत... जानिए भारत में कहां हैं 7 खतरनाक सड़कें?
6. तीन तरह की जिक-जैक सड़कें
सिक्किम में यह खतरनाक सड़क दुनियाभर में फेमस है। लगभग 11200 फीट से ज्यादा ऊंचाई वाले इस खतरनाक सड़क पर हर कोई जाने से घबराता है। लेकिन यहां पर पहुंचने के बाद हिमालयन की चोटी का व्यू बेहद ही शानदार दिखेगा। ऊबड़-खाबड़ वाली यह सड़कें देखकर आपका भी दिमाग चकरा जाएगा। यहां पर जाने के लिए स्पेशल परमिट की जरूरत होती है। कमजोर हृदय वालों के लिए यह सड़क बिल्कुल भी नहीं है।
सिर्फ एक गलती और मौत... जानिए भारत में कहां हैं 7 खतरनाक सड़कें?
7. वालपराई तिरुपति घाट
धरती पर सबसे ऊंची मंदिरों में एक वालपराई तिरुपति घाट पर पहुंचना आसान नहीं है। तिरुपति के इस घाट पर जाने के दौरान न सिर्फ खतरा बना रहता है बल्कि एक्सिडेंट होने की संभावना भी बनी रहती है। यहां पर यदि सफर करना चाहते हैं तो आपके बेहद ध्यानपूर्वक ड्राइव करना होगा, क्योंकि तिरुपति घाट का यह रास्ता खतरों से भरा हुआ है।
सिर्फ एक गलती और मौत... जानिए भारत में कहां हैं 7 खतरनाक सड़कें?