फोटो गैलरी

Hindi NewsJ&K: राजौरी सेक्टर में PAK सेना की गोलीबारी में 1 जवान शहीद, 3 घायल

J&K: राजौरी सेक्टर में PAK सेना की गोलीबारी में 1 जवान शहीद, 3 घायल

पाकिस्तानी सेना ने रविवार रात जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में भारी गोलीबारी की, जिसमें बीएसएफ के हेड कांस्टेबल राय सिंह शहीद हो गए। इसके अलावा तीन जवान घायल भी हुए हैं। बीते 24 घंटों में तीसरी...

J&K: राजौरी सेक्टर में PAK सेना की गोलीबारी में 1 जवान शहीद, 3 घायल
एजेंसीMon, 21 Nov 2016 09:03 AM
ऐप पर पढ़ें

पाकिस्तानी सेना ने रविवार रात जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में भारी गोलीबारी की, जिसमें बीएसएफ के हेड कांस्टेबल राय सिंह शहीद हो गए। इसके अलावा तीन जवान घायल भी हुए हैं। बीते 24 घंटों में तीसरी बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया है।

पाकिस्तानी सैनिकों ने रविवार को नियंत्रण रेखा पर नौशेरा और सुंदरबनी सेक्टरों में गोलीबारी की थी जिसमें बीएसएफ का एक जवान और एक महिला घायल हो गए थे तथा दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे। बीते मंगलवार को पाकिस्तानी सेना ने जम्मू जिले के पल्लनवाला सेक्टर से लगे गांवों और भारतीय चौकियों को निशाना बनाया था।

गत 29 सितम्बर में पीओके में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए लक्षित हमल के बाद से पाकिस्तान नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी और गोलाबारी की 286 घटनाओं को अंजाम चुका है जिनमें 14 सुरक्षाकर्मियों सहित 26 लोगों की मौत हुई है।

हरियाणा के रहने वाले थे शहीद राय सिंह

सीमा रेखा पर पाकिस्तान की ओर से हो रही गोलीबारी में भारत ने अपना एक और वीर जवान सपूत खो दिया। शहीद जवान का एचसी राय सिंह है। राय सिंह हरियाणा के रोहतक के रहने वाले थे। उनका जन्म 22 जून 1976 को हुआ था। उनके परिवार में उनकी बूढ़ी माता के अलावा उनकी पत्नी और तीन बच्चे थे। बीएसएफ के जवान एचसी राय सिंह के शहीद हो जाने से उनके परिवार में मातम छाया हुआ है। 

ये भी पढ़ेंः देश की सभी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें