फोटो गैलरी

Hindi Newsकांगो धमाके में 32 भारतीय शांतिरक्षक घायल, एक बच्ची की मौत

कांगो धमाके में 32 भारतीय शांतिरक्षक घायल, एक बच्ची की मौत

कांगो के पूर्वोत्तर गोमा शहर में मंगलवार की सुबह हुए धमाके में 32 भारतीय   शांतिरक्षक घायल हुए। ग्रेनेड से हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत भी हुई है। मरने वालों में एक शांतिरक्षक और एक आठ वर्षीय...

कांगो धमाके में 32 भारतीय शांतिरक्षक घायल, एक बच्ची की मौत
एजेंसीTue, 08 Nov 2016 06:34 PM
ऐप पर पढ़ें

कांगो के पूर्वोत्तर गोमा शहर में मंगलवार की सुबह हुए धमाके में 32 भारतीय   शांतिरक्षक घायल हुए। ग्रेनेड से हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत भी हुई है। मरने वालों में एक शांतिरक्षक और एक आठ वर्षीय लड़की शामिल है। 

भारतीय सेना के अधिकारियों के मुताबिक विस्फोट भारतीय समयानुसार सुबह सवा छह बजे हुआ। उस वक्त भारतीय शांतिरक्षकों का एक दल रवांदान सीमा पर एक शारीरिक प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा ले रहा था। ग्रेनेड के जोरदार धमाके में 32 शांतिरक्षक घायल हुए हैं। सभी घायलों को संयुक्त राष्ट्र के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सेना के अधिकारी ने बताया कि दो घायलों का ऑपरेशन करना पड़ेगा, हालांकि उनकी हालत गंभीर नहीं है। 

संयुक्त राष्ट्र ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। ग्रेनेड शांतिरक्षकों का था या किसी बाहरी द्वारा फेंका गया अभी इसकी जांच की जा रही है। कांगो के पूर्वोत्तर इलाकों में कई विरोधी गुट सक्रिय हैं। इन्होंने गोमा के उत्तर स्थित बेनी क्षेत्र में पिछले दिनों कई हिंसक वारदातों को अंजाम दिया था। गौरतलब है कि कांगो में इस समय संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत विभिन्न देशों के 18 हजार शांति सैनिक तैनात हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें