छत्तीसगढ़ में 11 हजार लड़कियां लापता : कांग्रेस
कांग्रेस की एक सदस्य ने शुक्रवार को राज्यसभा में दावा किया कि छत्तीसगढ़ में 11 हजार लड़कियां लापता हुई हैं। इस पर उप सभापति पीजे कुरियन ने केंद्र को राज्य सरकार के समक्ष यह मुद्दा उठाने के लिए...
कांग्रेस की एक सदस्य ने शुक्रवार को राज्यसभा में दावा किया कि छत्तीसगढ़ में 11 हजार लड़कियां लापता हुई हैं। इस पर उप सभापति पीजे कुरियन ने केंद्र को राज्य सरकार के समक्ष यह मुद्दा उठाने के लिए कहा।
कांग्रेस की छाया वर्मा ने एक निजी विधेयक पर चर्चा के दौरान कहा, छत्तीसगढ़ के आदिवासी इलाकों में लोग अपनी बेटियों को स्कूल भेजने से डरते हैं। राज्य के आदिवासी बहुल इलाकों में और छात्रावासों में रह रही लड़कियों के कथित यौन शोषण एवं बलात्कार का उदाहरण देते हुए छाया ने कहा कि यहां 11 हजार लड़कियां लापता हुई हैं।
मुद्दे पर संज्ञान लेते हुए उप सभापति पीजे कुरियन ने महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कृष्णा राज से इस बारे में छत्तीसगढ़ सरकार को पत्र लिखने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि अगर वहां ऐसा छात्रावास है, जहां लड़कियों के साथ कथित दुष्कर्म होता है तो उसे बंद कर दिया जाना चाहिए।