फोटो गैलरी

Hindi Newsरतन टाटा का ट्विटर अकाउंट हैक, की गई अश्लील टिप्पणी

रतन टाटा का ट्विटर अकाउंट हैक, की गई अश्लील टिप्पणी

देश के जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा, दूरसंचार क्षेत्र के नियामक ट्राई के चेयरमैन आरएस शर्मा का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया। शर्मा का अकाउंट शनिवार को हैक हुआ जबकि रतन टाटा का खाता शुक्रवार को हैक...

रतन टाटा का ट्विटर अकाउंट हैक, की गई अश्लील टिप्पणी
एजेंसीSun, 11 Sep 2016 09:22 AM
ऐप पर पढ़ें

देश के जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा, दूरसंचार क्षेत्र के नियामक ट्राई के चेयरमैन आरएस शर्मा का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया। शर्मा का अकाउंट शनिवार को हैक हुआ जबकि रतन टाटा का खाता शुक्रवार को हैक हुआ था। 

टाटा ने ट्वीट करके खेद जताया है कि कल उनका खाता हैक कर लिया गया और इस पर दुर्भावना के साथ गलत ट्वीट किए गए। अब इन नकली पोस्टों को हटा लिया गया है। इस असुविधा के लिए उन्हें खेद है। 

इसी तरह शर्मा के खाते से शनिवार को किए गए ट्वीट में अश्लील टिप्पणी के साथ एपल एपस्टोर का लिंक भी साझा किया गया। ट्राई के एक अधिकारी ने बताया कि ट्विटर को उनके खाते के हैक होने की जानकारी दे दी गई है और खराब पोस्टों को हटाया जा रहा है। शर्मा इस समय फिजी और ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक यात्रा पर हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें