फोटो गैलरी

Hindi NewsPHOTOS: बेंगलुरु फिर हुआ शर्मसार, सरेराह एक और महिला के साथ छेड़छाड़

PHOTOS: बेंगलुरु फिर हुआ शर्मसार, सरेराह एक और महिला के साथ छेड़छाड़

नए साल की पूर्व संध्या पर यहां बेंगलुरु के बीच में लोगों के सामने कई महिलाओं के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना को लेकर देशभर में आक्रोश जताए जाने के बीच एक और महिला के साथ उसके घर के पास दो स्कूटर सव

लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 04 Jan 2017 03:56 PM


नए साल की पूर्व संध्या पर यहां बेंगलुरु के बीच में लोगों के सामने कई महिलाओं के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना को लेकर देशभर में आक्रोश जताए जाने के बीच एक और महिला के साथ उसके घर के पास दो स्कूटर सवार व्यक्तियों ने छेड़छाड़ की और उस पर हमला किया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

वीडियो फुटेज में नजर आ रहा है कि एक स्कूटर पर सवार दो व्यक्ति महिला से कुछ कह रहे हैं, उसका पीछा कर रहे हैं और वे वाहन खड़ा करने के लिए यू—टर्न लेते हैं। इसके बाद उसमें से एक व्यक्ति उछल कर स्कूटर से उतर जाता है और वहां से जाने से पहने छेड़छाड़ करता हैं लेकिन पास में खड़े लोग उसकी मदद के लिए आगे नहीं आते हैं।

अगली स्लाइड में देखें इस घटना की और फोटो। पढ़ें लड़की ने बचने के लिए क्या किया

PHOTOS: बेंगलुरु फिर हुआ शर्मसार, सरेराह एक और महिला के साथ छेड़छाड़1 / 4

PHOTOS: बेंगलुरु फिर हुआ शर्मसार, सरेराह एक और महिला के साथ छेड़छाड़

एक घर में लगे सीसीटीवी की वीडियो फुटेज में यह घटना कैद हो गई। फुटेज में नजर आ रहा है कि दो में से एक व्यक्ति महिला को टोकता है और उसके साथ जर्बरदस्ती करता है और उसे स्कूटर पर खींचना चाहता है जबकि दूसरा व्यक्ति वाहन पर बैठा रहता है। 

PHOTOS: बेंगलुरु फिर हुआ शर्मसार, सरेराह एक और महिला के साथ छेड़छाड़2 / 4

PHOTOS: बेंगलुरु फिर हुआ शर्मसार, सरेराह एक और महिला के साथ छेड़छाड़

पीड़िता ने इसका विरोध किया और अपराधी से मुक्त होने के लिए अपने क्लेचर का इस्तेमाल किया। आरोपी ने उसे सड़क पर नीचे गिरा दिया और दोनों घटनास्थल से फरार हो गया। हालांकि इस बीच में पीड़िता ने एक आरोपी को थप्पड़ भी मारा।  

PHOTOS: बेंगलुरु फिर हुआ शर्मसार, सरेराह एक और महिला के साथ छेड़छाड़3 / 4

PHOTOS: बेंगलुरु फिर हुआ शर्मसार, सरेराह एक और महिला के साथ छेड़छाड़

सीसीटीवी फुटेज की घटना लेकर सामने आने वाले एक निवासी ने बताया कि यह घटना एक जनवरी देर रात करीब ढाई बजे की है और उसने पुलिस को जानकारी दे दी है। बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त प्रवीन सूद ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गयी है परंतु पीड़िता ने अभी तक पुलिस में संपर्क नहीं किया है। 

PHOTOS: बेंगलुरु फिर हुआ शर्मसार, सरेराह एक और महिला के साथ छेड़छाड़4 / 4

PHOTOS: बेंगलुरु फिर हुआ शर्मसार, सरेराह एक और महिला के साथ छेड़छाड़