फोटो गैलरी

Hindi Newsमहिला को प्यार करने की मिली ये सजा, जानकार आप भी रह जाएंगे दंग

महिला को प्यार करने की मिली ये सजा, जानकार आप भी रह जाएंगे दंग

बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक महिला पर किसी दूसरे पुरुष के साथ प्रेम संबंध होने के आरोप के चलते पहले उसे घर से निकाला गया और उसके बाद गांव के 50 लोगों के समूह ने उसे बेइज्जत किया। इतना ही नहीं पंचायत...

महिला को प्यार करने की मिली ये सजा, जानकार आप भी रह जाएंगे दंग
एजेंसीThu, 13 Oct 2016 06:08 PM
ऐप पर पढ़ें

बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक महिला पर किसी दूसरे पुरुष के साथ प्रेम संबंध होने के आरोप के चलते पहले उसे घर से निकाला गया और उसके बाद गांव के 50 लोगों के समूह ने उसे बेइज्जत किया। इतना ही नहीं पंचायत ने महिला के पति को उसके बाल काटने का आदेश भी दिया। यह घटना रविवार की है। 

बंगाल की खाप पंचायत 'सलिसी सभा' व गांववालों द्वारा नियुक्त की गई कोर्ट ने पहले 30 वर्षीय महिला को 108 बार बांस के डंडे से पीटने का आदेश दिया। इसके बाद महिला के पति की भी पिटाई की गई। इस घटना की जानकारी एक युवक ने प्रशासन को दी।

पुलिस ने बताया कि उन्होंने इस मामले में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इस कंगारू कोर्ट ने दंपति पर छह हजार रुपये का जुर्माना लगाया था लेकिन उन्होंने इसे देने से इनकार कर दिया। 

इसके बाद 'सभा' ने पति को कहा कि वह जुर्माने के बदले अपनी पत्नी के बाल दे। इसके बाद गांव के कुछ लोग महिला के घर गए और उसे खींचकर बाहर लाए। महिला चुपचाप बैठी रही और उसके पति ने घबराते हुए उसके बाल काटे जबकि गांववाले इस पूरी घटना को देखते रहे। पंचायत ने दंपति को धमकी भी दी है कि इस मामले की शिकायत पुलिस में न करे। 

महिला की शादी को 14 साल हो चुके हैं। उस पर आरोप है कि उसने दुर्गापुर गांव एक व्यक्ति के साथ छोड़ा था। वह उस पुरुष के साथ पड़ोस के गांव में गई थी। इसके एक हफ्ते बाद वह महिला वापस घर लौट आई क्योंकि उस व्यक्ति ने शादी करने से इनकार कर दिया। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें