फोटो गैलरी

Hindi Newsदुनिया का आखिरी सफेद गैंडा सूडान: WATCH VIDEO

दुनिया का आखिरी सफेद गैंडा सूडान: WATCH VIDEO

वैसे तो पूरे विश्व में गैंडों की प्रजाति खतरे में बताई जाती है। अवैध शिकार और तस्करी के चलते उनकी संख्या में भारी कमी आई है, लेकिन अनोखा उत्तरी सफेद गैंडा सूडान शिकारियों के हाथों से बच गया, क्योंकि...

दुनिया का आखिरी सफेद गैंडा सूडान: WATCH VIDEO
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 26 Aug 2016 02:12 PM
ऐप पर पढ़ें

वैसे तो पूरे विश्व में गैंडों की प्रजाति खतरे में बताई जाती है। अवैध शिकार और तस्करी के चलते उनकी संख्या में भारी कमी आई है, लेकिन अनोखा उत्तरी सफेद गैंडा सूडान शिकारियों के हाथों से बच गया, क्योंकि पहले वह चेकोस्लोवाकिया के चिड़ियाघर में था और इस समय उसे केन्या की ओल पेजेटा कंजरवेंसी में सुरक्षा के बीच रखा गया है।
 

अकेला है सूडान : सूडान गैंडा अपनी प्रजाति का आखिरी गैंडा है। वह 42 साल का हो गया है और अभी तक उसकी कोई संतान भी नहीं हुई है। वन्यजीव विशेषज्ञों का मानना है कि अगर उसकी संतान नहीं होती है तो उसके साथ ही उसकी अनोखी नस्ल समाप्त हो जाएगी और यदि कोई सफेद गैंडा जन्म लेता भी है तो उसे बहुत ही संभाल कर पालना होगा। सूडान को देखकर ही उसके अति शक्तिशाली होने का अंदाजा लग जाता है। उसका सिर खासकर बेहद विशाल लगता है और उसकी ताकत की गवाही देता है। उसे देखकर कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता है कि इस गैंडे को मामूली इनसानों से अपनी जान बचाना मुश्किल हो रहा है।
 

क्यों खत्म हुए गैंडे : सिर्फ सूडान जैसे उत्तरी सफेद गैंडों की नस्लें ही नहीं, गैंडों की संपूर्ण प्रजातियां ही शिकारियों के कारण समाप्त हो रही हैं। गैंडों के अंधाधुंध शिकार के पीछे मुख्य कारण है उनकी नाक पर उगा अनोखा सींग।  गैंडे के सींगों को लेकर कई देशों में अंधविश्वास प्रचलित हैं। साथ ही उनके सींग को कई कठिन रोगों के इलाज में कारगर भी बताया जाता है। गैंडे के सींगों का इस तरह का अधिकतर उपयोग वियतनाम और चीन में होता है। गैंडे के एक किलो सींग 75000 डॉलर से भी ज्यादा में बिकते हैं। गैंडे ज्यादातर उन क्षेत्रों में बहुतायत में पाए जाते हैं, जहां ग्रामीण जनसंख्या ज्यादा है और गरीबी भी, जैसे कि अफ्रीका, दक्षिण-पूर्वी एशिया। इसीलिए अशिक्षा और कमाई के लालच में स्थानीय निवासी तस्करों की मदद भी करते हैं। 
 

सूडान की सुरक्षा : सूडान 24 घंटे सुरक्षा गार्डों की निगरानी में रहता है। उसके शरीर पर एक रेडियो ट्रांसमीटर भी लगाया गया है, जिससे उसकी हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकती है। गैंडों का शिकार उनके सींग की खातिर किया जाता है, इसीलिए वहां के सुरक्षा अधिकारियों ने सूडान के सींग का एक हिस्सा भी निकाल दिया है। चलो इस गैंडे का एक वीडियो देखते हैं। 


 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें