फोटो गैलरी

Hindi Newsजब ऑस्ट्रिच खटखटाने लगा कार का शीशा: WATCH VIDEO 

जब ऑस्ट्रिच खटखटाने लगा कार का शीशा: WATCH VIDEO 

  अगर तुमने एक्टर रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म ‘जग्गा जासूस’ का ट्रेलर देखा है तो तुमने गौर किया होगा कि उसमें उसे शुतुरमुर्ग की पीठ पर बैठ कर दौड़ लगाते हुए दिखाया गया है। एक

लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 05 Jan 2017 02:11 PM

 

अगर तुमने एक्टर रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म ‘जग्गा जासूस’ का ट्रेलर देखा है तो तुमने गौर किया होगा कि उसमें उसे शुतुरमुर्ग की पीठ पर बैठ कर दौड़ लगाते हुए दिखाया गया है। एक समय था जब शुतुरमुर्ग पक्षी की पीठ पर बैठकर रेस लगाने की परंपरा काफी चर्चित थी। चलो जानते हैं इस अनोखे पक्षी से जुड़ी और भी मजेदार बातें।

  • शुतुरमुर्ग यानी ऑस्ट्रिच दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी है। दुनिया में कोई भी दो पैरों वाला जीव इसके जितना बड़ा नहीं होता। इसकी अधिकतम ऊंचाई 9.5 फुट होती है। जब यह पंख फैलाता है तो इसकी चौड़ाई 7 फुट तक हो जाती है।
  • दो पैरों वाले जीवों में सबसे तेज रफ्तार से दौड़ने वाला जीव भी शुतुरमुर्ग ही है। यह 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है। इस रफ्तार से यह लगातार आधे घंटे तक दौड़ सकता है, लेकिन इसकी औसत रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे है। जब यह दौड़ रहा होता है तो एक कदम के बाद दूसरा कदम 10-12 फुट की दूरी पर रखता है।
  • शुतुरमुर्ग का अंडा भी सभी पक्षियों के अंडों से बड़ा होता है। इसके एक अंडे का औसत वजन एक किलोग्राम का होता है और उसका आकार लगभग छह इंच होता है। यह मुर्गी के अंडे से कई गुना बड़ा होता है। इसका सबसे बड़ा अंडा स्वीडन के फार्म में देखा गया था, जो पांच पाउंड यानी लगभग 2.250 किलोग्राम का था।
  • शुतुरमुर्ग की आंखें दुनिया के तमाम पक्षियों की आंखों से बड़ी होती हैं। दुनिया के सभी जीवों की आंखों को देखें तो शुतुरमुर्ग की आंखों का आकार दूसरे नम्बर पर है।
  •  शुतुरमुर्ग की औसत आयु 40 साल होती है। वैसे 70 साल के शुतुरमुर्ग के भी प्रमाण  मिले हैं। वैसे तो यह पक्षी मूल रूप से अफ्रीका का है, लेकिन यह अफ्रीका के बाहर भी वातावरण के साथ अपना तालमेल बना लेता है। इस कारण एशिया के कई देशों में इसे पाला जाता है और इसकी फार्मिंग की जाती है।
  • नर शुतुरमुर्ग का औसत वजन 115 किलोग्राम होता है और मादा का औसत वजन 100 किलोग्राम होता है। वैसे लगभग 156 किलोग्राम तक का शुतुरमुर्ग देखा गया है।
  • यह पक्षी यूं तो कई दिनों तक ऊंट की तरह बिना पानी पिए रह सकता है, लेकिन इसे पानी से काफी प्यार है। यह खूब पानी पीना पसंद तो करता ही है, पानी में खूब नहाना और खेलना भी पसंद करता है।

जब ऑस्ट्रिच खटखटाने लगा कार का शीशा: WATCH VIDEO 1 / 1

जब ऑस्ट्रिच खटखटाने लगा कार का शीशा: WATCH VIDEO 

अगला लेख पढ़ें
अगला लेखयूरी गैलर