फोटो गैलरी

Hindi Newsबनाया रिकॉर्ड: कप से बना डाली यह चीज

बनाया रिकॉर्ड: कप से बना डाली यह चीज

तुमने क्या कभी सोचा है कि कप से रिकॉर्ड बन सकता है? क्या कप से पिरामिड बनाया जा सकता है? तुम्हें यह सब सुनकर मजाक लग रहा होगा। लेकिन हकीकत यही है कि कप से न सिर्फ पिरामिड बनाया गया, बल्कि कप से बने...

बनाया रिकॉर्ड: कप से बना डाली यह चीज
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 21 Apr 2017 07:29 PM
ऐप पर पढ़ें

तुमने क्या कभी सोचा है कि कप से रिकॉर्ड बन सकता है? क्या कप से पिरामिड बनाया जा सकता है? तुम्हें यह सब सुनकर मजाक लग रहा होगा। लेकिन हकीकत यही है कि कप से न सिर्फ पिरामिड बनाया गया, बल्कि कप से बने पिरामिड ने वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया। सितंबर 2016 में दिल्ली विश्वविद्यालय के  कुशाग्र तायल ने इस कारनामे को अंजाम दिया। इकनॉमिक्स की पढ़ाई करने वाले कुशाग्र ने दिल्ली के  त्यागराज स्टेडियम में अपने दोस्तों के  साथ मिलकर  56,980 प्लास्टिक कपों से यह शानदार पिरामिड बनाया। इसकी लंबाई 21.83 फीट और चौड़ाई 16.78 फीट है। इस विशालकाय पिरामिड को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दुनिया के सबसे बड़े कप पिरामिड के तौर पर दर्ज किया गया है। 

रंग लाई मेहनत
18 साल के  कुशाग्र बचपन से ही गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराना चाहते थे, लेकिन कई बार कोशिश करने के बावजूद उन्हें कामयाबी नहीं मिली। फिर उन्होंने प्लास्टिक कपों से पिरामिड बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का फैसला किया। इसके  लिए उन्होंने अपने दोस्तों की मदद ली। प्रैक्टिस में बार-बार  उनका ढांचा गिर जाता था, फिर भी लगातार कोशिशें करते रहने का नतीजा ये निकला कि लगभग 57 हजार प्लास्टिक कपों से 55 लेयर वाला यह बेहतरीन पिरामिड बनाकर उन्होंने रिकॉर्ड भी बना ही लिया। इसके  लिए वह अपने तमाम दोस्तों को भी थैंक्यू कहते हैं।

मेक्सिको से छीना यह रिकॉर्ड
कुशाग्र से पहले प्लास्टिक कप से पिरामिड बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड मेक्सिको के  नाम था। मेक्सिको के  पिंग सॉल्यूशंस और सिनेपॉलिस ने 42,925 कपों का पिरामिड बनाकर रिकॉर्ड बनाया था।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें