फोटो गैलरी

Hindi Newsइस ब्रिज से गुजरना बेहद डरावना है, अटक जाती हैं सांसे

इस ब्रिज से गुजरना बेहद डरावना है, अटक जाती हैं सांसे

दुनिया के कई देशों में ऐसे ब्रिज हैं, जिन पर से गुजरना बेहद डरावना होता है। इन पर गुजरते समय लोगों की सांस अटक जाती है। जापान का एशिमा ओहाशी ब्रिज ऐसा ही खतरनाक है। यह ब्रिज नाकाउमी लेक पर बना है, जो...

इस ब्रिज से गुजरना बेहद डरावना है, अटक जाती हैं सांसे
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 24 Apr 2017 03:19 PM
ऐप पर पढ़ें

दुनिया के कई देशों में ऐसे ब्रिज हैं, जिन पर से गुजरना बेहद डरावना होता है। इन पर गुजरते समय लोगों की सांस अटक जाती है। जापान का एशिमा ओहाशी ब्रिज ऐसा ही खतरनाक है। यह ब्रिज नाकाउमी लेक पर बना है, जो मात्सू और सकाइमिनाटो शहरों को आपस में जोड़ता है। इस ब्रिज पर दो लेन हैं, दोनों में कंक्रीट की रोड है। इस पुल की लंबाई 1.7 किलोमीटर और चौड़ाई 11.4 मीटर है। ब्रिज का निर्माण 1997 में हुआ था। लेकिन इसे जनता के लिए खोलने में समय लग गया। करीब 7 साल बाद 2004 में इसे जनता के लिए खोला गया। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें